एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan On DDLJ: 'मैं इतनी मुश्किल से एक्शन हीरो बना हूं...' शाहरुख खान ने 'डीडीएलजे' की दोबारा रिलीज पर दिया ऐसा रिएक्शन

Shah Rukh Khan On DDLJ: 'पठान' की सक्सेस के बीच शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे एक बार थिएटर्स में रिलीज हो गई है. अब इस पर एक्टर ने मजेदार रिएक्शन दिया है.

Shah Rukh Khan On  DDLJ: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म पठान (Pathaan) की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर ही है. 'पठान' ने दुनियाभर में 900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इस बीच वैलेंटाइन्स डे से पहले शाहरुख की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhaniya Le Jayenge) दोबारा रिलीज हो गई है. अब इस पर शाहरुख ने मजेदार रिएक्शन दिया है, जिसे पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी.

डीडीएलजे पर शाहरुख खान ने दिया ये रिएक्शन

यश राज फिम्ल्स के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'पठान' के पोस्टर का कोलाज बनाकर शेयर किया गया है जिस पर लिखा है, 'कुर्सी की पेटी बांध लो डीडीएलजे भी वापस आ गया है'.  इस ट्वीट पर शाहरुख खान ने मजेदार रिप्लाई किया है. उन्होंने लिखा, 'अरे यार इतनी मुश्किल से एक्शन हीरो बना हूं और आप लोग राज को वापस ला रहे हैं...उफ्फ. ये कॉम्पिटिशन मुझे मार रही है. मैं पठान देखने जा रहा हूं. राज तो घर का है'. मालूम हो 'डीडीएलजे' को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर एक हफ्ते के लिए कुछ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है.

फिल्म में दिखी शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी

शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे साल 1995 में रिलीज हुई थी जिसमें एक्टर की जोड़ी काजोल के साथ दिखी थी. इसका निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था. फिल्म में शाहरुख खान ने राज मल्होत्रा का किरदार निभाया था जो सिमरन (काजोल) के प्यार में पड़ जाता है.

900 करोड़ कमा चुकी शाहरुख खान की 'पठान' 

गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' (Pathaan) की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. इस मूवी ने दुनियाभर में 901 करोड़ का रुपये का कलेक्शन कर लिया है. शाहरुख खान Shah Rukh Khan) की ये फिल्म बहुत जल्द एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया जैसे सितारों ने काम किया है. अब शाहरुख खान 'डंकी' और 'जवान' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें-Ananya Panday Trolled: 'कुपोषण का शिकार लग रही हो', अनन्या पांडे ने बिकिनी में शेयर की फोटोज, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Kerala Story 2 BO Day 8: 'द केरल स्टोरी 2' ने 8वें दिन भी मचाई धूम, कर डाली शानदार कमाई, जानें- हिट होने से रह गई कितनी दूर?
'द केरल स्टोरी 2' ने 8वें दिन भी मचाई धूम, जानें- हिट होने से रह गई कितनी दूर?
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी एक और प्रॉपर्टी, राम मंदिर से महज 15 मिनट की दूरी पर है जमीन
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी एक और प्रॉपर्टी, राम मंदिर से महज 15 मिनट की दूरी पर है जमीन
शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के फैंस के लिए Good News, 'धुरंधर 2' के साथ प्रीमियर होगा 'कॉकटेल 2' का टीजर
शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के फैंस के लिए Good News, 'धुरंधर 2' के साथ प्रीमियर होगा 'कॉकटेल 2' का टीजर
'बैटल ऑफ गलवान' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान, अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग
'बैटल ऑफ गलवान' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान, अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
Embed widget