लॉस एंजिलिस: बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरूख खान के लिए उस समय विशेष क्षण था जब उन्होंने हॉलीवुड के लीजेंड वॉरेन बिटी से मुलाकात की. बॉलीवुड अभिनेता हाल ही में अपने पहले टेड टॉक के लिए वेंकुअर गए हुए थे. अभिनेता ने ट्विटर पर वॉरेन बिटी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है.
अभिनेता ने बताया कि व्यस्त समय के बावजूद भी उन्होंने अपने दोस्तों के साथ कुछ समय बिताया. इस दौरान वह बिटी से भी मिले.
टेड टॉक में जाने वाले शाहरूख खान भारत के पहले अभिनेता हैं और वह टेड टॉक का हिंदी संस्करण ‘टेड टॉक्स इंडिया: नयी सोच’ लेकर आ रहे हैं.
