नई दिल्ली: एक वक्त ऐसा था जब सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते थे. इन दोनों स्टार्स का झगड़ा बी-टाउन का सबसे हॉट गॉसिप हुआ करता था. लेकिन अब हालात पूरी तरह से बदल गए हैं. अब बी-टाउन में इन दोनों स्टार्स की दोस्ती की चर्चा रहती है. हाल में शाहरुख, सलमान के टीवी शो दस का दम का हिस्सा बने थे. इस शो के दौरान दोनों सितारों ने जमकर मस्ती की. शो के दौरान शाहरुख ने सलमान को मजाक में कहा की उनका बेटा अबराम भी बिल्कुल सलमान की ही तरह है.
शो में शाहरुख के अलावा रानी मुखर्जी भी नज़र आईं. तीनों सितारों ने एक दूसरे की कई ऐसी बातें शेयर की जो शायद उनके फैंस को पहले पता नहीं होंगी. इसी बीच शाहरुख ने कहा, "अबराम बिल्कुल सलमान की तरह है... वो जहां भी जाता है लड़कियों से आई लव यू कहता फिरता है, हर लड़की को." शाहरुख के इस बात के कहने के बाद सभी लोग हंसने लगे.
शाहिद और श्रद्धा की ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ का नया डायलॉग प्रोमो हुआ रिलीज़
आज भी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन की ये सलाह नहीं भूले हैं अभिषेक बच्चन
शाहरुख ने ये भी कहा कि जब भी उनके परिवार के ऊपर कोई परेशनी आती है तो मुझ से ज्यादा सलमान मेरे परिवार के साथ होते हैं. उन्होंने कहा, "मेरी लाइफ अगर मेरा कोई ऐसा दोस्त है जिस पर में आंख बंद करके भरोसा कर सकता हूं तो वो इंसान सलमान खान हैं."गौरतलब है कि सलमना और शाहरुख के फैंस काफी वक्त से दोनों को एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखना चाहते हैं. फैंस की ये मुराद जल्द ही पूरी भी होने वाली है. खबर है सलमान, आनद. एल. राय के डायरेक्शन में बन रही शाहरुख स्टारर फिल्म 'जीरो' के एक गाने में नजर आएंगे.
क्या अभिषेक बच्चन के चलते सलमान खान ने 'धूम 4' से कर दिया इंकार?
आपको बता दें कि सलमान का शो 'दम का दम' का ये सीज़न खत्म हो गया है. अब सलमान अपने मशूहर रिएलिटी शो बिग बॉस के 12वें सीज़न को होस्ट करते हुए नज़र आएंगे. इसके अलावा सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की भी शूटिंग कर रहे हैं. शाहरुख खान की बात करें तो वह फिलहाल अपनी अगली फिल्म ज़ीरो में बिज़ी हैं. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नज़र आएंगी.
