फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. शाहरुख के बंगले 'मन्नत' में नए निर्माण को चुनौती देने वाली याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है. एक याचिकाकर्ता ने मामले में पर्यावरण से जुड़े नियमों का पालन नहीं होने का दावा किया था. कोर्ट ने मामले में दखल देने से मना कर दिया.

Continues below advertisement

मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौंडकर का कहना था कि शाहरुख को फिल्म स्टार होने का फायदा मिल रहा है. समुद्र तट के नज़दीक की इस जगह पर कोस्टल रेग्युलेशन ज़ोन (CRZ) से जुड़े पर्यावरण नियम लागू होते हैं. उनकी अनदेखी की गई. वो नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) गए थे. लेकिन NGT ने उनकी बात नहीं सुनी. कोर्ट NGT को मामले पर दोबारा सुनवाई का निर्देश दे.

दौंडकर का दावा था कि अधिकारियों ने पर्यावरणीय प्रावधानों का सही ढंग से पालन नहीं किया. निर्माण के लिए ज़रूरी मंजूरी गलत तरीके से हासिल की गईं. उनकी याचिका को NGT की पुणे बेंच ने सितंबर 2025 में खारिज कर दिया था. ट्रिब्यूनल ने कहा था कि याचिकाकर्ता अपने आरोपों के समर्थन में विश्वसनीय साक्ष्य नहीं दे सका है.

Continues below advertisement

'आप लोगों के लिए बुरा लग रहा है...', गौरव खन्ना के तलाक पर हिना-रुबीना के कमेंट से भड़के अनुज सचदेवा

याचिकाकर्ता पहले ये दलील भी दे चुका है कि मन्नत एक हेरिटेज इमारत है. इसमें किसी भी तरह का बदलाव या विस्तार विशेष नियमों के तहत ही हो सकता है. चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने इसकी चर्चा करते हुए उसकी नीयत पर सवाल उठाए. चीफ जस्टिस ने कहा, "कोई जहां रह रहा है, वहां नियमों का पालन करते हुए कुछ बदलाव कर सकता है. हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वह फिल्म अभिनेता है या कोई और. शायद आपको फर्क पड़ता है."

Monday Box Office: मंडे को बॉक्स ऑफिस पर रहा 'धमाल 4' का कब्जा, लाखों में सिमटी 'वेलकम टू जंगल', जानें- 'अल्फा' का हाल

रेंट पर रह रहे शाहरुख खान

बता दें कि फिलहाल शाहरुख खान मन्नत में नहीं रह रहे हैं. उन्होंने घर किराए पर लिया है. वो पाली हिल में स्थित जैकी भगनानी के पूजा कासा बिल्डिंग में शिफ्ट हुए हैं. रिपोर्ट्स हैं कि वो 2 साल तक इस घर में रहेंगे.  शाहरुख खान ने 2 ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट रेंट पर लिए हैं.

वर्क फ्रंट पर शाहरुख खान अब फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी होंगी. ये सुहाना का थिएट्रिकल डेब्यू है.