बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान अक्सर खुद से जुड़े लोगों के लिए कुछ न कुछ खास करते नजर आते हैं. हाल ही में शाहरुख खान अपने मेकअप मैन की शादी में शिरकत करने पहुंचे. शाहरुख खान की शादी में मौजूदगी से वहां मौजूद फैंस और मेहमानों का जोश देखते ही बन रहा था.
इस शादी समारोह की एक वीडियो सामने आई है. जिसमें शाहरुख इस शादी में एंट्री करते दिख रहे हैं और उनके शादी में आने से मेहमान खासा खुश नजर आ रहे हैं. नीचे दिए वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह माइक पर शाहरुख खान के आने की अनाउंसमेंट की जा रही है और शाहरुख खान का नाम सुनते हैं वहां मौजूद मेहमान जोर से चिल्ला कर उनका स्वागत कर रहे हैं.
वीडियो में शाहरुख खान अपने बॉडीगार्ड्स के साथ शादी में समारोह में आते दिख रहे हैं. वो एंट्री करते ही दूल्हा और दुल्हन के पास स्टेज पर पहुंचते हैं और उन्हें बड़े प्यार से गले लगाकर शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं.
शाहरुख खान का ये वीडियो कब और कहां का है इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन उनके इस अंदाज को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं. शाहरुख खान की इस वायरल वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं.
एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कोई इतना अच्छा कैसे हो सकता है....मेरा मतलब है इनका दिल कितना बड़ा है. शाहरुख खान सभी के लिए प्रेरणा हैं.' एक और फैन ने लिखा, 'शाहरुख खान आप इस दुनिया के सबसे हंबल इंसान हैं. आज तक मैं दुनिया में जिनसे मिला हूं आप सबसे अच्छे हैं. आप सभी के लिए एक प्रेरणा हो अगर दुनिया में 50 प्रतिशत लोग भी आपके जैसे हो जाएं तो ये दुनिया बेहद खूबसूरत हो जाएगी.'
