एक्सप्लोरर

Exclusive: सीमा हैदर के सपोर्ट में पाक एक्टर Humayun Saeed, हंगामे को बताया बकवास, जानिए क्या कहा

Humayun Saeed on Seema Haider Pakistan सीमा हैदर और सचिन मीना की पूरे देश में चर्चा है. सुरक्षा एजेंसिया लगातार पूछताछ कर रही हैं. इनके प्यार और शादी पर पाकिस्तानी एक्टर ने कहा है कि ऐसा होता रहता है.

सीमा हैदर और सचिन मीना को लेकर इन दिनों खूब हंगामा बरपा है. इनकी दोस्ती, प्यार और शादी की खबरें इन दिनों हर जगह हैं. इस हंगामे पर पाकिस्तानी एक्टर हुमायूं सईद ने कहा है कि ये सब बकवास है. सरहद पार के प्यार और शादी पर हुमायूं सईद ने कहा कि ये सब होता रहता है कोई बड़ी बात नहीं. 

ABPLive.com से हुमायूं सईद ने एक्सक्लुसिव बातचीत की. उन्होंने कहा, 'भारत में मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं जिन्हें प्यार हुआ शादी की, उनकी वाइफ पाकिस्तानी हैं. पाकिस्तान में भी ऐसी कई ख्वातिन (महिलाएं) हैं जिनके हसबैंड इंडियन हैं. कई सारे लोग हैं जिनके भारत में रिश्तेदार हैं. ये सब होता रहता है.'

हुमायूं ने ये भी बताया कि वो कराची में पैदा हुए लेकिन उनके पिता का भारत से खास रिश्ता है और उनके पिता इंदौर में पैदा हुए.

उनका कहना है कि सोशल मीडिया की वजह से आजकल बातें बहुत फैल जाती हैं. हुमायूं ने कहा, 'सोशल मीडिया का दौर है, किसी खबर को कोई भी रंग दिया जा सकता है. किसी ने गलत बात कर दी तो वो बात उछल जाती है. जो गलत बात होती है वो ज्यादा दूर तक जाती है. जो पॉजिटिव बात होती है वो दब जाती है. मैं यही कहूंगा कि ये सब बकवास है.'

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में हुमायूं ने इंडिया पाकिस्तान में एक्टर्स के बैन पर भी बात की. उन्होंने कहा कि दोनों देशो के आर्टिस्ट तो मिलकर काम करना चाहते हैं लेकिन राजनीति की वजह से ऐसे हालात आ जाते हैं. हुमायूं का कहना है कि काम भले ही साथ ना कर पाएं लेकिन लोगों का एक दूसरे से मिलना जुलना नहीं बंद होना चाहिए.

एक्टर का कहना है, 'यहां इवेंट हो रहा हो तो सलमान, शाहरुख, अक्षय आएं मिले, इज्जत मिले. मैं वहा जाउं तो इज्जत मिले. अगर साथ काम करना नहीं पॉसिबल है तो कोई बात नहीं. लेकिन एक दूसरे से मिलने से नहीं रोकना चाहिए. ये ज्यादा जरुरी हैकि हम एक दूसरे के काम की तारीफ कर सकें.'

आपको बता दें कि हुमायूं सईद इन दिनों अपने सीरियल 'मेरे पास तुम हो' को लेकर चर्चा में हैं. इसमें उन्होंने दानिश अख्तर का किरदार निभाया है. ये सीरियल पाकिस्तान में सुपरहिट हो चुका है और अब भारत में  जिंदगी चैनल पर दो अगस्त से टेलिकास्ट होने जा रहा है. 

यह भी पढ़ें-

Raja Chaudhary Life: दो बार शादी के बाद भी अकेले हैं राजा चौधरी, इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस के लिए तो बदलना चाहते थे धर्म

पवन रेखा एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में ABP News में एंटरटेनमेंट एडिटर हैं. वे पिछले 11 वर्षों से ABPLive.com का हिस्सा हैं. जिनकी कलम मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, चुनाव, सामाजिक सरोकार और महिला अधिकार जैसे मुद्दों पर बिना रुके, बिना झुके रवां दवां है. मनोरंजन पत्रकारिता में उनका अनुभव सिर्फ़ रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि वे लंबे समय से फिल्मों की समीक्षा (Film Reviews) भी कर रही हैं. Content Strategy ABP Live की एंटरटेनमेंट कलस्टर की पूरी कंटेंट स्ट्रैटजी, कवरेज प्लानिंग और टारगेट एग्जीक्यूशन की ज़िम्मेदारी पवन रेखा की है. इवेंट्स की कवरेज कैसे करनी है, किन ट्रेंड्स को फॉलो किया जाएगा और कौन सी स्टोरीज़ डिजिटल ऑडियंस को सबसे ज़्यादा कनेक्ट करेगी. टीम में काम का बंटवारा कैसे होगा और किस स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है. यही हुनर उनकी असल ताकत है. Celebrity Interviews रेखा ने दिव्या दत्ता,  वरुण ग्रोवर, विद्युत जामवाल, सुधीर बाबू, फाजिलपुरिया, स्वानंद किरकिरे, कौसर मुनीर और फारुक कबीर जैसे दिग्गजों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं.   Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए पवन रेखा ने SEO, G4 ट्रेनिंग, AI आधारित कंटेंट वर्कफ्लो और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. रंग और तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली रेखा Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है. Expertise उनका जुड़ाव थिएटर और सिनेमा से बहुत पुराना है, वे सिर्फ़ ट्रेंड्स नहीं, ओटीटी की कंटेंट गहराई, कहानियों के प्लॉट और इसके सांस्कृतिक प्रभावों को समझती हैं और उन्हें बेहतरीन अंदाज़ से प्रस्तुत करने की कला रखती हैं. Professional Degree पवन रेखा ने बायोलॉजी में स्नातक और पत्रकारिता में MA Mass Communication किया है. साइंस की पढ़ाई ने उन्हें जहां वैज्ञानिक तथ्यों, किस्से और फैक्ट की समझ दी, वहीं पत्रतकारिता के क्षेत्र में ऊंच शिक्षा ने इस फील्ड की बारिकियों से रू-ब-रू कराया.  Publication पवन रेखा की लेखनी को ‘योजना’, ‘जनसत्ता’ जैसे मंचों पर जगह मिलती रही, जो उनके लेखन की गहराई को दर्शाता है. 'मेरा काम सिर्फ़ लिखना नहीं, समझाना भी है- और कभी-कभी, महसूस कराना भी' Social Media Instagram- https://www.instagram.com/rekhatripathii/ X- https://x.com/ Facebook - https://www.facebook.com/rekhatiwarip

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
क्या चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत? शरद पवार गुट ने दिया बड़ा बयान
क्या चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत? शरद पवार गुट ने दिया बड़ा बयान
'आपके किचन में हथियार तो हैं...', बंगाल में SIR के बीच ममता बनर्जी का भड़काऊ बयान
'आपके किचन में हथियार तो हैं...', बंगाल में SIR के बीच ममता बनर्जी का भड़काऊ बयान
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए

वीडियोज

Who is Real Rehman Dakait: कौन था रहमान डकैत... जानिए इस गैंगस्टर की असली कहानी! |ABPLIVE
Indigo Crisis in Highcourt: इंडिगो मामले पर कोर्ट में क्या क्या हुआ, सरकार - Airlines को लगी फटकार!
T20 World Cup से पहले बड़ा झटका, Jio Hotstar की $3 Billion की Deal खत्म | Paisa Live
Goa Night Club: गोवा अग्निकांड की चश्मदीद बनी इस महिला ने जो बताया सुनकर कांप जाएगी रूह!
Aniruddhacharya Controversy:बाबा की बेशर्मी की हदें पार, कोर्ट में एक-एक कर होगा हिसाब!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
क्या चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत? शरद पवार गुट ने दिया बड़ा बयान
क्या चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत? शरद पवार गुट ने दिया बड़ा बयान
'आपके किचन में हथियार तो हैं...', बंगाल में SIR के बीच ममता बनर्जी का भड़काऊ बयान
'आपके किचन में हथियार तो हैं...', बंगाल में SIR के बीच ममता बनर्जी का भड़काऊ बयान
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी नसीहत, जो कहा वो हर भारतीय को जरूर जानना चाहिए
Dhurandhar के हीरो के पास है करोड़ों की Hummer EV, कार कलेक्शन में ये गाड़ियां भी शामिल
Dhurandhar के हीरो के पास है करोड़ों की Hummer EV, कार कलेक्शन में ये गाड़ियां भी शामिल
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
Embed widget