''नाम गुम जाएगा, चेहरा ये बदल जाएगा, मेरी आवाज़ ही पहचान है, गर याद रहे...'' लता मंगेशकर का यह गाना कई लोगों के लिए इतेफाक रखता होगा. ये सच बात है कि नाम ज्यादा मायने नहीं रखता लेकिन ये दिलचस्प है कि कई नामों के पीछे की कहानियां भी बेहद दिलचस्प होती हैं. यह बात बॉलीवुड में भी लागू होती है. बॉलीवुड सेलेब्स के नामों के पीछे भी दिलचस्प कहानियां छुपी हुई हैं. करीना कपूर खान से लेकर कियारा आडवाणी तक, कई सेलेब्स के नाम रखने के पीछे इंट्रेस्टिंग वजह है जो शायद ही आप जानते हों. चलिए आज हम आपको बताते हैं.
करीना कपूर खान
करीना का नाम उनकी मां बबिता कपूर ने रखा था. उन्हें यह नाम तब सूझा जब प्रेग्नेंसी के दौरान वह आन्ना कारेनिना बुक पढ़ रही थीं. केरेनिना से इंस्पायर होकर उन्होंने बेटी का नाम करीना रख लिया.
कियारा आडवाणी
क्या आप जानते हैं कि कबीर सिंह में नज़र आ चुकीं कियारा का असली नाम आलिया आडवाणी है. एक चैट शो में कियारा ने खुलासा किया था कि सलमान खान के कहने पर उन्होंने अपना नाम आलिया से कियारा कर लिया क्योंकि सलमान का मानना था कि बॉलीवुड में एक ही नाम से दो एक्ट्रेसेस का नाम होने से कंफ्यूजन होगा.
अक्षय कुमार
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय का असली नाम राजीव भाटिया है लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने इसे बदलकर अक्षय कुमार कर लिया. यह फैसला उन्होंने तब किया जब उनकी पहली फिल्म आज (1987) में रिलीज हुई. इस फिल्म में कुमार गौरव का ऑन स्क्रीन नाम अक्षय था. अक्षय ने इसी नाम को अपना लिया.
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग ऑफ़ रोमांस शाहरुख का असली नाम अब्दुल राशिद था जो कि उनके दादी-दादी ने दिया था जब वह उनके पास रहते थे. लेकिन जब शाहरुख अपने माता-पिता के पास लौटे तो उन्होंने अब्दुल राशिद की जगह बेटे का नाम शाहरुख रख लिया.
कटरीना कैफ
कटरीना का असली नाम कैटरीना टरकॉटा है. वह पहले अपनी मां का सरनेम यूज करती थीं. अब वह अपने पिता मोहम्मद कैफ का सरनेम यूज करती हैं.