Sayani Gupta Birthday Special: एक्ट्रेस सयानी गुप्ता 9 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी. सयानी गुप्ता इंडस्ट्री का उभरता सितारा हैं. एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से फैंस को काफी इंप्रेस किया है. लेकिन क्या आपको पता है कि सयानी बचपन से काम कर रही हैं. जब वो 5 साल की थी तब उन्होंने वॉइस ओवर आर्टिस्ट की जर्नी शुरू की थी.
ये थी एक्ट्रेस की पहली जॉब
एक्ट्रेस ने बताया था- मैंने अपनी जिंदगी में बहुत सारा ऑडियो वर्क किया है. मेरे पापा ऑल इंडिया रेडियो में काम करते थे. वो वहां अनाउंसर, म्यूजिक कंपोजर, सिंगर थे. AIR स्टूडियो में मैं बचपन में जाती थी और बहुत समय बिताती थी. मेरी पहली पेड़ जॉब तब थी जब मैं 5 साल की थी. मैंने रेडियो विज्ञापन किया था, जिसके लिए मुझे 500 रुपये मिले थे.
एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्हें 2012 में सेकंड मैरिज डॉट कॉम में देखा गया था. फिर वो बंगाली फिल्म The Land of Cards में देखा गया था. इसके अलावा वो शुरुआत का इंटरवल, मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ, पार्च्ड, फैन, बार बार देखो, जॉली एलएलबी 2, The Hungry, जग्गा जासूस, आर्टिकल 15, पोसमा पा, पगलैट, जिग्वाटो जैसी फिल्में की हैं.
अब वो सीरीज इनसाइड एज, कौशिकी, फोर मोर शॉट्स प्लीज में काम कर चुकी हैं. पिछली बार वो कॉल मी बे में नजर आई थीं.
चर्चा में रहा था इंटीमेट सीनसयानी को सबसे ज्यादा चर्चा शो फोर मोर शॉट्स से मिली. इस सीरीज में चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है. सयानी गुप्ता का शो में बोल्ड रोल देखने को मिला था. उन्होंने शो में इंटीमेट सीन दिया था. शो में वो मिलिंद सोमन के अपोजिट रोल में थीं. सयानी (38) और मिलिंद (58) में 20 साल का अंतर है. दोनों की केमिस्ट्री पसंद की गई थी. उनका इंटीमेट सीन भी काफी चर्चा में रहा था.
ये भी पढ़ें- जब ठंडे बस्ते में चली गई थीं इंशाल्लाह बुरी हो गई थी Alia Bhatt की हालत, खुद को कमरे में कर लिया था बंद
