एक्सप्लोरर

Karan Johar के 'धर्मा प्रोडक्शंस' के शुरू हो गए बुरे दिन? इस डील से हो सकता है फायदा

Dharma Productions Deal: ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन में सारेगामा इंडिया बहुत बड़ी हिस्सेदारी खरीदने वाली है.

Dharma Productions Deal: आरपी संजीव गोयनका की कंपनी सारेगामा इंडिया फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है. इसे लेकर एक बड़ी खबर आ रही है क्योंकि इस खबर में करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस का नाम भी सामने आ रहा है. कथित तौर पर सारेगामा इंडिया, धर्मा प्रोडक्शंस में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बातचीत कर रही है.

बिजनेस टुडे ने लाइवमिंट की रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि, कथित तौर पर ये सौदा अब भी शुरुआती चरण में है और ये भी हो सकता है कि बातचीत का ये सिलसिला किसी परिणाम तक न पहुंचे. अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

प्रोडक्शन हाउस जूझ रहे हैं परेशानियों से
ये बातचीत ऐसे समय में हो रही है, जब प्रोडक्शन कंपनियां चुनौतियों से जूझ रही हैं. इन चुनौतियों में बॉक्स ऑफिस आंकड़ों का फ्लक्चुएशन और एक्टर्स की बढ़ती मांगें जैसी चीजें हैं. बाकी की दूसरी कंपनियों की तरह धर्मा प्रोडक्शंस पर भी इस बात का प्रेशर है. कथित तौर पर प्रोडक्शन हाउस पिछले कुछ समय से बाहरी इनवेस्टमेंट की तलाश में है.

धर्मा प्रोडक्शंस की हालिया रिलीज की बात करें तों इनमें किल, बैड न्यूज और योद्धा के साथ मि. एंड मिसेज माही जैसी फिल्में हैं. वहीं, आलिया भट्ट स्टारर 'जिगरा' इसी हफ्ते 11 अक्तूबर को सिनेमाहॉल में दस्तक देने वाली है. करण जौहर ने हाल में ही इस बात का खुलासा किया था कि उनकी मच अप्रिशिएटेड फिल्म 'किल' के लिए कुछ स्टार्स ने इतने पैसे मांग लिए थे जितना कि फिल्म का टोटल बजट था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

प्रॉफिट न कमा पाना है अहम परेशानी
करण जौहर ने बताया था कि फिल्म का टोटल बजट 40 करोड़ था और इन सितारों ने इतने ही पैसों की मांग कर दी थी. बिजनेस टुडे की खबर के मुताबिक, धर्मा प्रोडक्शंस ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में टोटल 1044.16 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया था, जिसमें से लाभ का हिस्सा 10.69 करोड़ रुपये था.

सारेगामा कर रही है अपना विस्तार
इसी दौरान सारेगामा ने 790.4 करोड़ के रेवेन्यू के साथ 185.1 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया है. सितंबर 2023 में, आरपी संजीव गोयनका की कंपनी ने अपना विस्तार भी किया है, जिसके तहत कंपनी ने पॉकेट एसेस पिक्चर्स में 174 करोड़ रुपये से 51.8 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की है. 

इस अधिग्रहण के साथ कंपनी ने डिजिटल स्पेस में अपनी उपस्थिति को बढ़ाया है, क्योंकि पॉकेट एसेस के पास यूट्यूब, इंस्टाग्राम सहित दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में 95 मिलियन से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच है.

प्रोडक्शन्स हाउसेज पर कोरोना महामारी का असर
साल 2020 में कोरोना महामारी आने के बाद थिएटर्स पूरी तरह से बंद हो गए थे. ऐसे में दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मनोरंजन का अहम साधन बन गए थे. ओटीटी आने के बाद यूजर्स बिहैवियर भी काफी बदल चुका है. अब वो दुनियाभर का कंटेंट जो पहले उनकी पहुंच से दूर होता था, उनकी पहुंच में आ गया है. ऐसी स्थिति में प्रोडक्शन हाउसेज  के लिए अपने दम पर खुद को बनाए रखने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

और पढ़ें: Singham Again OTT Release: 'सिंघम अगेन' ओटीटी पर कहां होगी रिलीज, जानें स्ट्रीमिंग राइट्स किसने खरीदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 BO: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही 'धुरंधर 2', 61वें दिन कमाई में आई भारी गिरावट
बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही 'धुरंधर 2', 61वें दिन कमाई में आई भारी गिरावट
330 करोड़ की '7 डॉग्स' ने रिलीज से पहले बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, सलमान खान-संजय दत्त की झलक ने बढ़ाया क्रेज
330 करोड़ की '7 डॉग्स' ने रिलीज से पहले बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, सलमान खान-संजय दत्त की झलक ने बढ़ाया क्रेज
आईपीएल में केएल राहुल की रिकॉर्ड तोड़ पारी से खुश हुए सुनील शेट्टी, दामाद पर जताया गर्व
आईपीएल में केएल राहुल की रिकॉर्ड तोड़ पारी से खुश हुए सुनील शेट्टी, दामाद पर जताया गर्व
'पेड्डी' ट्रेलर लॉन्च में राम चरण ने की आमिर खान-सलमान खान की तारीफ, बोले- थैंक्यू दंगल-सुल्तान देने के लिए
'पेड्डी' ट्रेलर लॉन्च में राम चरण ने की आमिर खान-सलमान खान की तारीफ, बोले- थैंक्यू दंगल-सुल्तान देने के लिए

वीडियोज

CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश; अलर्ट पर ओडिशा के तटीय इलाके
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश की शुरुआत; अलर्ट पर ओडिशा
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026: इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच | Exclusive
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
UP Veterinary Students Stipend: योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget