नई दिल्ली: सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इन दिनों जिम में खूब पसीना बहा रही हैं. अभी हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है जिसमें सारा पाइलेट्स मशीन पर वर्कआउट करती दिख रही हैं.
सारा का ये वर्कआउट वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इंटरनेट पर सारा के वर्कआउट का ये हॉट अंदाज खूब वायरल हो रहा है.
सारा, अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आएंगे.
