Sara Ali Khan Kareena Kapoor Bonding: सारा अली खान ने बताया करीना कपूर को अपनी प्रेरणा, तारीफ में कही ये बात
ABP Live | 21 Dec 2021 12:04 PM (IST)
Sara Ali Khan Kareena Kapoor Bonding: सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने एक इंटरव्यू में बताया है कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) की वो कौन सी बात है जो उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित करती है.
करीना कपूर, सारा अली खान
Sara Ali Khan Kareena Kapoor Bonding: एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrangi Re) 24 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले सारा इस फिल्म के प्रमोशन में बीजी हैं. हाल ही में सारा अली खान से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि बड़े पर्दे पर उन्हें अपने पिता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का सबसे बेस्ट मोमेंट कौन सा लगता है?
इस सवाल के जवाब में सारा ने फिल्म ‘टशन’ का जिक्र किया लेकिन साथ ही बताया कि उन्हें फिल्म में करीना कपूर (Kareena Kapoor) के ऊपर फिल्माया गया सॉन्ग छलिया-छलिया सबसे अधिक पसंद आया था.
आपको बता दें कि फिल्म टशन में अक्षय कुमार, सैफ अली खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. हालांकि, यही वो फिल्म थी जिसकी शूटिंग के दौरान सैफ अली खान और करीना कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं. बहरहाल, सारा ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया है कि करीना कपूर की वो कौन सी बात है जो उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित करती है.
एक्ट्रेस के अनुसार, करीना का प्रोफेशनलिज्म उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित करता है. सारा कहती हैं, ‘वो दो बच्चों की मां हैं, फिर भी देखिए वो किस तरह मैदान में डटी हैं, वो अपने ब्रांड्स पर फोकस कर रही हैं, फिल्में कर रही हैं. करीना मेरे लिए जीती जागती एक्जाम्पल हैं.’ आपको बताते चलें कि सारा की फिल्म ‘अतरंगी रे’ डिज्नी + हॉट स्टार पर रिलीज की जाएगी. फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष (Dhanush) के साथ सारा की जोड़ी देखने को मिलेगी. यह दोनों ही स्टार उम्र में सारा से बड़े हैं. अक्षय कुमार जहां सारा से 28 साल बड़े हैं वहीं धनुष 12 साल बड़े हैं.