Sara Ali Khan UK Vacation Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. फैंस भी एक्ट्रेस की तस्वीरों को काफी लाइक करते हैं. फिलहाल सारा अपनी मॉम अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ यूके (UK) में विंटर वेकेशन (Winter Vacation) मना रही है. सारा ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यूके में अपने क्वालिटी टाइम की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं.

तस्वीरों में सिर से पांव तक गुलाबो बनी नजर आई सारामंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सारा ने अमृता सिंह और हेयर स्टाइलिस्ट सैंकी एवरस के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं. इन पिक्चर्स में सारा पिंक कलर की जैकेट और शूज के साथ पिंक जिम वियर में काफी प्यारी लग रही हैं. वहीं अमृता सिंग लॉन्ग ब्लैक विंटर जैकेट के साथ कैजुअल्स लुक में नजर आ रही हैं.

 

सारा ने पिंक बिकिनी में पूल की वीडियो भी की शेयरबाद में, सारा ने एक स्लो वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह पिंक बिकिनी में नजर आ रही हैं. उन्होंने इनडोर पूल में टाइम स्पेंड करते हुए अपने पैरों की एक तस्वीर भी शेयर की. इस पिक्चर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैप्पी, पीसफुल, रिलैक्स."

 

सारा ने डिनर की तस्वीर भी की शेयरइनके अलावा सारा ने सारा ने अर्ली सनसैट का एक वीडियो और अपने डिनर की एक तस्वीर भी शेयर की है. तस्वीर में टेबल पर कई डिशेज नजर आ रही हैं. इस पिक्चर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इन मूड फॉर द फूड.'

सारा वर्क फ्रंटसारा को आखिरी बार पिछले साल धनुष और अक्षय कुमार स्टारर आनंद एल राय की ‘अतरंगी रे’ में देखा गया था. अगले साल उनकी चार फिल्में रिलीज होने के लिए कतार में हैं. वह लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी और उन्होंने पहले ही शूटिंग पूरी कर ली है. उनके पास अनुराग बसु की ‘मेट्रो ...इन दिन’ भी है जिसमें आदित्य रॉय कपूर भी हैं, और एक और फिल्म ‘गैसलाइट’ विक्रांत मैसी के साथ है.

ये भी पढ़ें:-Pathaan Controversy: 'पठान' के विरोध के बीच अयोध्या के संत का Shah Rukh Khan के खिलाफ बड़ा बयान, बोले- 'मिले तो जिंदा...'