संजीव कुमार की गिनती बॉलीवुड के महानतम कलाकारों में होती है. संजीव एक ऐसे कलाकार थे जो भले ही बेहद कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हों लेकिन उनकी एक्टिंग और फिल्मों की अमिट छाप आज भी फैन्स के दिलो-दिमाग में ताजा है. संजीव ने अपने करियर के दौरान कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया था और इनमें से एक के साथ उन्हें प्यार भी हो गया था लेकिन फिर आगे क्या हुआ ? आइए जानते हैं.

शर्मीला टैगोर 

संजीव कपूर और शर्मीला टैगोर ने कुल 7 फिल्मों में काम किया था. इनमें 'मौसम', 'शानदार', 'चरित्रहीन', 'गृह प्रवेश' और 'नमकीन' जैसी सदाबहार फ़िल्में शामिल हैं. आपको बता दें कि संजीव और शर्मीला सिर्फ को-स्टार्स ही नहीं बल्कि बहुत अच्छे दोस्त भी थे. ख़बरों की मानें तो दोनों ही एक दूसरे से कई मामलों पर सलाह तक लिया करते थे.

हेमा मालिनी

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से संजीव कुमार बेहद प्यार करते थे. इन दोनों की ही जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद थीं. ‘सीता और गीता’ और ‘धूप-छांव’ सरीकी फिल्मों में इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. हालांकि, जब संजीव ने अपने दिल की बात हेमा को बताई उस समय तक वह धर्मेन्द्र को अपना दिल दे चुकी थीं, ऐसे में संजीव को मायूसी ही हाथ लगी.

लीना चंदावरकर

संजीव कुमार और लीना की जोड़ी भी बड़े पर्दे पर हिट थी. लीना और संजीव ने कुल चार फिल्मों में साथ काम किया था और इनमें से ‘मनचली’ और ‘अनहोनी’ को दर्शकों ने बेहद सराहा था. इस जोड़ी की एक अन्य फिल्म, 1975 में आई ‘अपने रंग हज़ार’ भी सुपरहिट साबित हुई थी.

तनुजा

अपने समय की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक तनुजा के साथ भी संजीव ने कई फिल्मों में काम किया था. इनमें ‘बचपन’, ‘खुद्दार’ और ‘अनुभव’ जैसी सदाबहार फ़िल्में शामिल हैं. आपको बता दें कि 1985 में आई फिल्म ‘ज़बरदस्त’ में दोनों की जोड़ी आखिरी बार दर्शकों को नज़र आई थी.