Golmaal Again में कैमियो रोल नज़र आ सकते हैं संजय दत्त, यहां देखिए
ABP News Bureau | 01 Apr 2017 08:57 AM (IST)
नई दिल्ली: बॉलीवुड की हिट फिल्म गोलमाल सीरिज की अगली फिल्म 'गोलमाल अगेन’ की शूटिंग शुरू हो गई है. अब ऐसी खबरें हैं कि इस फिल्म में कैमियो में संजय दत्त भी नजर आएंगे. कल अजय देवगन ने शूटिंग के सेट से पूरे कास्ट की एक तस्वीर शेयर की जिसमें संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए अजय ने लिखा- ओरिजिनल रॉकस्टार इसके बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि इस फिल्म में कैमियो में नज़र आ सकते हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, नील नितिन मुकेश, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर जैसे दिग्गज कलाकार हैं. ‘गोलमाल’ सीरीज की पहले की तीन फिल्मों का डायरेक्शन करने वाले रोहित शेट्टी की यह फिल्म इसी साल दिवाली पर सिनेमा घरों में रिलीज होगी.