52 के होने वाले हैं सलमान खान, इस बार जन्मदिन पर ये है खास प्लान
ABP News Bureau | 13 Dec 2017 06:02 PM (IST)
सलमान खान इस महीने की 27 दिसंबर को अपना 52वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. इसे लेकर फैंस अभी से ही खासा उत्साहित हैं. इसी बीच अब सलमान खान का बर्थडे प्लान भी रिवील हो गया है.
नई दिल्ली: सलमान खान इस महीने की 27 दिसंबर को अपना 52वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. इसे लेकर फैंस अभी से ही खासा उत्साहित हैं. इसी बीच अब सलमान खान का बर्थडे प्लान भी रिवील हो गया है. अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की प्रमोशन्स में बिजी सलमान खान इन दिनों काफी व्यस्त हैं. इसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने बर्थडे प्लान्स के बारे में बताया. सलमान ने कहा कि इस बार वो अपने जन्मदिन पर पार्टी थ्रो नहीं करेंगे. सलमान ने कहा इस बार जन्मदिन की कोई पार्टी-वार्टी नहीं होगी. इस जन्मदिन पर मैं अपने परिवार के साथ बाहर जा रहा हूं. सलमान के इस बयान से ये तो साफ हो गया कि हर साल की तरह इस साल गैलेक्सी अपार्टमेंट में 27 दिसंबर की रात सितारों का जमावड़ा नहीं होगा. लेकिन ये देखना रोचक होगा कि इस बार उनकी इस फैमिली ट्रिप में कौन-कौन शामिल होता है.