एक्सप्लोरर

छप गए थे Salman Khan की शादी के कार्ड, संगीता ने कर दिया था इंकार, 28 साल बाद ये तस्वीर चर्चा में

Salman Khan Birth Day: सलमान खान और संगीता बिजलानी आज काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन ये दोनों कभी एक दूसरे से प्यार करते थे. दोनों की शादी भी होने वाली थी यहां तक कि कार्ड भी छप गए थे.

Salman Khan Birth Day: सलमान खान आज अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. बीती रात एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए पार्टी भी दी थी. सलमान खान के बर्थडे बैश में शाहरुख, कार्तिक आर्यन, पूजा हेगड़े, रितेश-जेनेलिया और तब्बू समेत तमाम बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे. सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी बर्थडे बैश में पहुंची थीं. इस दौरान सलमान का संगीता के साथ खास बॉन्ड नजर आया. उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को ना केवल प्यार से गले लगाया बल्कि उनके माथे पर भी किस किया. वहीं सलमान की उनकी एक्स के साथ की ये स्पेशल बॉन्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसी के साथ एक बार फिर सलमान और संगीता के रिलेशनशिप की चर्चा भी होने लगी हैं.

सलमान खान और संगीता बिजलानी करने वाले थे शादी
बता दें कि कभी सलमान और संगीता बिजलानी एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत किया करते थे. 1986 की बात है जब खूबसूरत संगीता और सलमान खान ने डेटिंग शुरू की थी. दोनों के इश्क के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में खूब हुआ करते थे. दोनों एक दूसरे से शादी भी करने वाले थे यहां तक कि शादी के कार्ड भी छप चुके थे लेकिन ऐन टाइम पर ऐसा कुछ हुआ कि दोनों की शादी टूट गई.

क्यों टूट गई थी सलमान और संगीता की शादी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संगीता बिजलानी को सलमान खान के सोमी अली के साथ अफेयर की बात बता चल गई थी और फिर उन्होंने सलमान से रिश्ता खत्म कर दिया था.  इसी के साथ इस कपल की होने वाली शादी भी टूट गई और छपे हुए कार्ड भी यूं ही रखे रह गए.

सलमान ने बताया था शादी के लिए छप गए थे कार्ड
बता दें कि 2013 में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सलमान खान ने भी शादी को लेकर बात की थी. चैट के दौरान, सलमान ने बताया था कि, "एक टाइम था जब मैं वास्तव में शादी करना चाहता था और फिर यह काम नहीं किया. मैं हमेशा इतना करीब आया हूं, लोगों के पांव ठंडे पड़ गए हैं.'ठीक है, बॉयफ्रेंड, इसको जिंदगी भर झेलना पड़ेगा क्या.' उन्होंने आगे कहा था, ‘संगीता के साथ, कार्ड भी प्रिंट हो  गए थे."

संगीता और सलमान शादी के बंधन में तो नहीं बंध पाए लेकिन ये जोड़ी आज भी काफी अच्छे दोस्त हैं. संगीता अक्सर सलमान खान के हर फैमिली फंक्शन में नजर आती हैं. दोनों ही एक दूसरे की काफी रिस्पेक्ट करते हैं.

ये भी पढ़ें:-Thunivu Trailer Launch: बुर्ज खलीफा से लेकर न्यूयॉर्क स्क्वायर तक, जानें क्या है Ajith की 'थुनिवु' के ट्रेलर लॉन्च का मेगा प्लान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉमेडी के नाम पर कलंक...', प्रणीत मोरे विवाद पर सुनील पाल का फूटा गुस्सा, की सख्त कानून की मांग
'कॉमेडी के नाम पर कलंक...', प्रणीत मोरे विवाद पर सुनील पाल का फूटा गुस्सा, की सख्त कानून की मांग
'तुम्हारे बिना एक साल बीत गया', संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर प्रिया सचदेव इमोशनल
'तुम्हारे बिना एक साल बीत गया', संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर प्रिया सचदेव इमोशनल
Movie Release Live Updates: 'भारत भाग्य विधाता' में छा गईं कंगना रनौत, 'गर्वनर' भी है कमाल की फिल्म, रिव्यू पढ़ें
Live Updates: 'भारत भाग्य विधाता' में छा गईं कंगना रनौत, 'गर्वनर' भी है कमाल की फिल्म, रिव्यू पढ़ें
Friday Box Office: साउथ के आगे बॉलीवुड पस्त, अकेली 'पेद्दी' 4 हिंदी फिल्मों पर पड़ी भारी
फ्राइडे बॉक्स ऑफिस: साउथ के आगे बॉलीवुड पस्त, अकेली 'पेद्दी' 4 हिंदी फिल्मों पर पड़ी भारी

वीडियोज

Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive
नए अवतार में दिखी Tata Sierra EV, जल्द होगी Launch #autolive
Mannat:😱Vikrant की जिंदगी में हुई Manyata की एंट्री, Mannat के सिंदूर पर मंडराया सौतन का साया #sbs
'है जवानी तो इश्क होना है' में Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने बटोरी वाहवाही

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राबड़ी देवी ने दिया हीरे जड़ा कंगन तो JDU की चेतावनी, 'ईडी को चिट्ठी लिखेंगे, छोटू छलिया से...'
राबड़ी देवी ने दिया हीरे जड़ा कंगन तो JDU की चेतावनी, 'ईडी को चिट्ठी लिखेंगे, छोटू छलिया से...'
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
'कॉमेडी के नाम पर कलंक...', प्रणीत मोरे विवाद पर सुनील पाल का फूटा गुस्सा, की सख्त कानून की मांग
'कॉमेडी के नाम पर कलंक...', प्रणीत मोरे विवाद पर सुनील पाल का फूटा गुस्सा, की सख्त कानून की मांग
धर्मशाला में काले बादल, डराने वाली आई तस्वीर सामने; बारिश से रद्द होगा IND vs AFG पहला वनडे?
धर्मशाला में काले बादल, डराने वाली आई तस्वीर सामने; बारिश से रद्द होगा IND vs AFG पहला वनडे?
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
Explained: 'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल ने सब कुछ मिटा दिया', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल...', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
राज्यसभा नामांकन रद्द मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
Embed widget