सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों 'वामसी पैडीपल्ली' की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. वो फिल्म SVC63 में नजर आएंगे. ये फिल्म ईद 2027 को रिलीज होगी. वहीं प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' के भी मार्च 2027 में रिलीज होने वाली है. हाल ही में खबरें थीं कि सलमान की इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से 'स्पिरिट' के मेकर्स फिल्म की रिलीज टालने का प्लान कर रहे हैं. वो सलमान खान की फिल्म के साथ क्लैश नहीं चाहते हैं. हालांकि, मेकर्स ने अब इस पर रिएक्ट किया है.

Continues below advertisement

पोस्टपोन नहीं हुई 'स्पिरिट'

मेकर्स ने स्टेटमेंट जारी करते हुए पोस्टपोन की खबरों पर सफाई दी है. उन्होंने कहा, ''स्पिरिट' के पोस्टपोन होने को लेकर जो खबरें चर्चा में हैं उन पर मेकर्स ये साफ कर देना चाहते हैं कि फिल्म अपने ट्रैक पर है. फिल्म 5 मार्च 2027 को ही वर्ल्डवाइड रिलीज होगी जैसा कि पहले अनाउंस हुई थी.'

Continues below advertisement

'स्पिरिट' की रिलीज डेट को लेकर क्या थी खबरेंमिड-डे की रिपोर्ट में लिखा गया था, 'सलमान खान ने ईद 2027 अपनी फिल्म के लिए लॉक की है. इस फिल्म में वो नयनतारा संग रोमांस करते दिखेंगे. अब जब सलमान की फिल्म ने डेट फाइनल कर दी है तो 'स्पिरिट' के मेकर्स सेम टाइम पर फिल्म से बचना चाह रहे हैं. संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्म बज पर डिपेंड करती हैं. उनकी फिल्म को डिले करने का मूव बहुत केलकुलेटेड है, प्रोडक्शन ईश्यूज की वजह से नहीं.'

ये भई पढ़ें- 'वाराणसी' के हैदराबाद में शूट हो रहे अंडरवाटर सीक्वेंस, 15 लाख लीटर पानी की वजह से हो गई दिक्कत

सोर्स के हवाले से लिखा था, 'संदीप एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर जैसी चीजों के लिए पर्याप्त समय चाहते हैं.' रिपोर्ट्स तो ये भी थीं कि प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा ने डिसाइड किया है कि अब वो स्पिरिट को 5 मार्च 2027 को रिलीज नहीं करेंगे वो फिल्म को 1 दिसंबर 2027 में रिलीज करेंगे. हालांकि, अब मेकर्स ने इस खबरों पर रिएक्ट कर दिया है और ये साफ कर दिया है कि फिल्म 5 मार्च 2027 को ही रिलीज होगी.

इस फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी. इस फिल्म में पहले दीपिका पादुकोण फीमेल लीड रोल निभाने वाली थीं. लेकिन दीपिका को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया. इसके बाद फिल्म में तृप्ति डिमरी को साइन किया गया.

ये भी पढ़ें- थलपति विजय की राजनीतिक जीत का ‘जन नायकन’ को होगा फायदा! कॉलीवुड का इस आंकड़े को छूने का सपना अब होगा सच?