सलमान खान को मिल गई है लड़की, आप भी जानिए कौन है ये खूबसूरत हसीना
ABP News Bureau | 06 Feb 2018 02:44 PM (IST)
सलमान खान ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया कि उन्हें लड़की मिल गई है. जानिए कौन है ये खूबसूरत हसीना
नई दिल्ली: सलमान खान ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया कि उन्हें लड़की मिल गई है. सलमान खान के इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर सलमान की शादी की खबरें वायरल होने लगीं. इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन भी मिले. सलमान खान ने ट्वीट किया 'मुझे लड़की मिल गई'. सलमान खानका ये ट्वीट जंगल में आग की तरह फैला, और सलमान के लिए बधाई संदेशों का तांता लग गया. लेकिन अब सलमान खान ने स्वयं ही इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है. सलमान खान ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अपने फैंस को बताया कि आखिर उन्हें लड़की किसके लिए लड़की मिली है.सलमान खान को मिल गई है लड़की, तो क्या जल्द बजेगी शहनाई?सलमान ने खुद किया खुलासा अपने ट्वीट को लेकर शुरू हुए उनकी शादी की खबरों के दौर पर सलमान खान ने खुद रोक लगाते हुए बताया कि आखिर उन्हें कौन लड़की मिली है और किस लिए. सलमान ने ट्वीट किया 'नथिंग टू वरी न आयुष शर्मा की फिल्म 'लवरात्री' के लिए लड़की मिल गई है वरीना, तो डोन्ट वरी ना बी हैप्पी ना.' आपको बता दें कि सलमान खान कुछ दिन पहले ही ऐलान किया था कि सलमान खान प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म 'लवरात्री' बना रहे हैं . इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला करेंगे. बता दें कि अभिराज फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर के असिस्टेंट डायरेक्टर रहे हैं और फिल्म सुल्तान के सैट पर ही उनकी मुलाकात सलमान खान हुई थी. इस फिल्म के लिए सलमान के बहनोई आयुष शर्मा भी जमकर पसीना बहा रहा हैं. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अपनी फिल्म के लिए आयुष गर्बा की ट्रेनिंग ले रहे हैं. इस विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं वरीना.