Salman Khan Praised Mumtaz Dance: बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान (Salman Khan) वो एक्टर हैं जो टैलेंट को देखकर तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं. हाल ही में गुजरे जमाने की एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) म्यूजिक ऐप स्पॉटिफाई पर एक पॉडकास्ट में नजर आईं थीं. पॉडकास्ट के दौरान, उन्होंने शो के होस्ट के साथ "आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे" गाने पर डांस किया. यह सॉन्ग ऑरिजनली उन पर और एक्टर शम्मी कपूर पर फिल्माया गया था. वहीं सलमान खान ने जब मुमताज की ये वीडियो देखी तो वे उनके डांसिंग स्किल की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए.
सलमान मे मुमताज की डांसिंग वीडियो की शेयरगाने पर डांस कर रही मुमताज की एक क्लिप शेयर करते हुए सलमान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुमताज आंटी आपको डांस करते देखना बहुत अच्छा लग रहा है. लव इट, यू आर द बेस्ट...” सॉन्ग "आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे" म्यूजिक कंपोजर जोड़ी शंकर-जयकिशन ने कंपोज किया था और मोहम्मद रफ़ी और सुमन कल्याणपुर ने इसे गाया था.
फैंस ने मुमताज की वीडियो पर बरसाया प्यारसलमान खान के वीडियो शेयर करते ही उनके फैंस भी 75 साल की एक्ट्रेस मुमताज जमकर तारीफ करने लगे. कई ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी पोस्ट किए तो वहीं एक ने लिखा, "ओल्ड इज गोल्ड." एक और ने लिखा, "लव टू मुमताज मैम."
1960-70 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं मुमताजबता दें कि मुमताज 1960 और 1970 के दशक में बॉलीवुड की एक बहुत ही सफल एक्ट्रेस रहीं. उन्होंने दो रास्ते (1969), बंधन (1969), आदमी और इंसान (1969), सच्चा झूठा (1970), खिलौना (1970), तेरे मेरे सपने (1971), हरे रामा हरे कृष्णा (1971) सहित विभिन्न फिल्मों में अभिनय किया है। अपना देश (1972), लोफर (1973), झील के उस पार (1973), चोर मचाए शोर (1974), आपकी कसम (1974), रोटी (1974), प्रेम कहानी (1975) और नागिन (1976) फिल्मों से अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया.
