सलमान खान की अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म को सरकार से एनओसी मिली थी. इन सबके बीच एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में एक बार फिर बड़े बदलाव किए गए हैं. दरअसल सीबीएफसी में स्क्रीनिंग से पहले, मेकर्स फिल्म के क्लाइमेक्स और एक्टर के किरदार के सफर पर फिर से काम कर रहे हैं.

Continues below advertisement

गौरतलब है कि ये फिल्म पहले 'बैटल ऑफ गलवान' के नाम से रिलीज होनी थी. लेकिन  भारत-चीन संबंधों में सुधार के बाद इसके टाइटल से लेकर इसकी कहानी और ट्रीटमेंट में कई बड़े बदलाव पहले ही किए जा चुके हैं.

'मातृभूमि' का क्लाइमेक्स और कैरेक्टर आर्क बदला गया'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को इस हफ्ते सीबीएफसी द्वारा देखे जाने की उम्मीद है, और इसी बीच मेकर्स ने सलमान खान स्टारर इस फिल्म में और बदलाव किए हैं. 'मिड-डे' की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का क्लाइमेक्स फिर से लिखा गया है और सलमान के किरदार के सफर में भी बदलाव किए गए हैं. कहा जा रहा है कि ये बदलाव भारत-चीन संघर्ष के प्रति फिल्म के बदले हुए नजरिए और शांति के संदेश को जोरदार तरीके से दर्शाते हैं.

Continues below advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स इस बात को लेकर काफी अलर्ट हैं कि संघर्ष को कैसे दिखाया जाए. बताया जा रहा है कि बदली हुई एंडिंग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह ट्रेडिशनल वॉर-ड्रामा के तौर पर खत्म होने के बजाय, सुलह और शांति पर फिल्म के जोर को बेहतर ढंग से दिखाए.

सीबीएफसी से सर्टिफिकेशन का इंतजारखबरों के मुताबिक, फिल्म के बदले हुए वर्जन को पिछले हफ्ते ही सूचना और प्रसारण मंत्रालय से 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' मिल चुका है. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद फिल्म को सीबीएफसी के पास जमा कर दिया गया है और अब मेकर्स स्क्रीनिंग की तारीख का इंतजार कर रहे हैं. अगर उम्मीद के मुताबिक इस हफ्ते सेंसर बोर्ड फिल्म की जांच कर लेता है, तो सर्टिफिकेशन प्रोसेस से इसके रिलीज प्लान के बारे में ज्यादा साफ जानकारी मिल सकती है.

मातृभूमि' के बारे में सब कुछसलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैंय इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' था, जिसे इस साल की शुरुआत में बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया. असल में यह फिल्म 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई गलवान घाटी की झड़प पर आधारित थी, लेकिन खबरों के मुताबिक, दोबारा शूटिंग के बाद फिल्म से चीन से जुड़े सभी रेफरेंस हटा दिए गए हैं.  

ये फ़िल्म असल में इस साल अप्रैल में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया. मेकर्स ने अभी तक रिलीज की नई तारीख का एलान नहीं किया है.