सलमान खान इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं. उनका रियलिटी शो बिग बॉस नए सीजन के साथ वापस आ गया है. बिग बॉस के एक सीजन के खत्म होते ही फैंस अगले सीजन का इंतजार करने लगते हैं. सलमान खान लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीते हैं. वो अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट में रहते हैं. मगर इसके अलावा भी उनकी कई प्रॉपर्टीज हैं. सलमान खान के लाइफस्टाइल के बारे में आज आपको बताते हैं.
इतनी है नेटवर्थसलमान खान की अगर आप नेटवर्थ सुन लेंगे तो आपको झटका लग जाएगा. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की नेटवर्थ 2900 करोड़ है. मगर एक खास बात है कि वो आज भी अपने पिता से पॉकेट मनी लेना पसंद करते हैं. उन्होंने कई बिजनेस में इंवेस्ट किया हुआ है. उनका अपना फिटनेस और क्लोदिंग ब्रांड है. इसके अलावा वो बींग ह्यूमन के मालिक हैं.
करोड़ों का है फार्महाउससलमान खान के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है. ब्रांदा वाले अपार्टमेंट के अलावा सलमान का एक पनवेल में 150 एकड़ में बना फार्म हाउस है. जहां पर सलमान अक्सर जाते रहते हैं और उनकी फोटोज में पनवेल फार्म हाउस की झलक देखने को मिलती है. उनका दुबई में भी एक विला है. इसके अलावा मुंबई में लिंकिग रोड पर भी उनकी करीब 120 करोड़ की प्रॉपर्टी है.
डिजाइनर वॉच का है कलेक्शनसलमान खान को घड़ियों का बहुत शौक हैं. उनके पास कई महंगी घड़ियां भी हैं. उनके पास पाटेक फिलिप एक्वानॉट लूस रेनबो, RM-53-01 टूरबिलन पाब्लो मैकडोनो, ऑडमर्स पिगेट रॉयल ओक ऑफशोर डायमंड वॉच, जैकब एंड कंपनी बुगाटी चिरोन टूरबिलोन, रेनबो डेटोना, रोलेक्स स्काई-ड्वेलर डायमंड 326529 टीबीआर इसके अलावा सलमान के पास राम मंदिर स्पेशल घड़ी भी है. इस घड़ी में भगवान राम, हनुमान मंदिर और राम मंदिर बना हुआ है.
लग्जरी गाड़ियों का भी है शौक
सलमान खान के पास करोड़ों की घड़ियां भी हैं. उनके पास -न्यू रेंज रोवर SV LWB 3.0, बुलेटप्रूफ निसान पैट्रोल एयूवी, टोयोटा लैंड क्रूजर LC200 SUV और सेडान ऑडी RS7 कार हैं. इन सभी गाड़ियों की कीमत करोड़ों में हैं.
ये भी पढ़ें: जब नई-नई आई थीं परिणीति चोपड़ा, तब ऐसी दिखती थीं, देखिए खूबसूरत तस्वीरें
