एक्सप्लोरर

'घर में घुसकर जान से मार देंगे', सलमान खान को फिर मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं. सोमवार सुबह एक बार फिर एक्टर को ऐसी ही धमकी मिली है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

Salman Khan Death Threat: सिकंदर एक्टर सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है. मुंबई के वर्ली ट्रैफिक विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भेजी गई है जिसमें एक्टर के घर में घुसकर जान से मारने की बात कही गई हैं. इतना ही नहीं सलमान खान की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई है. वर्ली पुलिस स्टेशन में फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. 

पुलिस जांच में जुटी
सुपरस्टार को फिर से मिली जान से मारने की धमकी के बाद पुलिस अर्लट हो गई है. अधिकारी फिलहाल धमकी के स्रोत और प्रामाणिकता की जांच कर रहे हैं. हालांकि अभी तक ये क्लियर नहीं है कि यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई की ओर से आई है या नहीं. 

कई बार मिल चुकी हैं सलमान खान को जान से मारने की धमकी
बता दें कि सलमान खान को पहली बार जान से मारने की धमकी नहीं मिली है इससे पहले भी कई बार एक्टर को ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं. दरअसल पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से डायरेक्ट और इनडायरेक्टली  कई धमकियां मिली हैं. यह गिरोह कथित तौर पर 1998 के काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान की कथित संलिप्तता को लेकर उन्हें निशाना बना रहा है, क्योंकि काला हिरण बिश्नोई समुदाय के लिए धार्मिक महत्व रखता है.

सलमान खान को कब-कब मिली जान से मारने की धमकियां

  •  पिछले साल अप्रैल में दो लोगों ने सलमान खान घर के बाहर सुबह-सुबह फायरिंग की थी.
  • 2024 में, खान को बिश्नोई गिरोह से एक नई धमकी मिली, जिसमें मांग की गई कि या तो वह मंदिर जाएं और कथित काले हिरण की हत्या के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या 5 करोड़ रुपये का भुगतान करें.
  • 30 अक्टूबर को अभिनेता को एक अज्ञात व्यक्ति ने फिर से धमकी दी और 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी. 
  • 2024 में दो अज्ञात लोगों ने फर्जी पहचान पत्र का यूज करके खान के पनवेल फार्महाउस में जबरन घुसने की कोशिश की थी.
  • 2023 में, गैंगस्टर गोल्डी बरार द्वारा कथित रूप से भेजा गया एक धमकी भरा ईमेल मिला था.
  • वहीं 2022 में, अभिनेता को धमकी भरा एक पत्र उनके घर के पास एक बेंच पर मिला था. 
  • लगातार मिल रही इन जान से मारने की धमकियों की वजह से सलमान के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्हें वाई+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है
  • अभिनेता के घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बाहर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है और उनके घर की बालकनी में भी बुलेट प्रूफ शीशे लगा दिए गए हैं. 

सलमान खान ने जान से मारने की धमकियों पर तोड़ी थी चुप्पी
इस बीच अपनी फिल्म 'सिकंदर' के प्रमोशन के दौरान सलमान ने इन जान से मारने की धमकियों पर चुप्पी तोड़ी थी. अभिनेता ने अपनी फिल्म 'सिकंदर' के प्रमोशन के दौरान मीडिया  से बातचीत में लगातार जान से मारने की मिल रही धमकियो पर रिएक्शन देते हुए कहा था, "भगवान, अल्लाह सब ऊपर है. जितनी उमर लिखी है, उतनी लिखी है. बस यहीं है. कभी-कभी इतने लोगों को साथ में लेके चलना पड़ता है, बस वही समस्या हो जाती है."

ये भी पढ़ें:-हाईवे के प्रमोशन में आलिया संग नजर आए थे रणबीर कपूर, अब रणदीप हुड्डा का छलका दर्द, बोले-उनका इस पिक्चर से....

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP अध्यक्ष के चुनाव के लिए लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम मतदाता सूची से बाहर, जानें क्या है मामला
BJP अध्यक्ष के चुनाव के लिए लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम मतदाता सूची से बाहर, जानें क्या है मामला
झारखंड में बड़ा हादसा, बारात ले जा रही बस के ब्रेक फेल, 9 लोगों की मौत और 80 घायल 
झारखंड में बड़ा हादसा, बारात ले जा रही बस के ब्रेक फेल, 9 लोगों की मौत और 80 घायल 
Indian Vs Iranian Currency: इस मुस्लिम देश में भारत के 216 रुपये हो जाते हैं लाखों के बराबर, जानें कौन सी है यह कंट्री?
इस मुस्लिम देश में भारत के 216 रुपये हो जाते हैं लाखों के बराबर, जानें कौन सी है यह कंट्री?
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Breaking News: 'हमारा पड़ोसी सिरफिरा...', Rajnath Singh ने Pakistan को चेतावनी दी | ABP News
Mumbai News: निर्देशक और मॉडल के घर में फायरिंग से मचा हड़कंप, फरार हुआ अज्ञात शख्स |
Noida Software Engineer Death:- बेसमेंट हादसे में परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप | ABP News
BJP President Election: दोपहर 2 बजे के बाद बीजेपी अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन करेंगे Nitin Nabin
Noida Software Engineer Death:- इंजीनियर Yuvraj की मौत के मामले में बड़ा एक्शन |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP अध्यक्ष के चुनाव के लिए लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम मतदाता सूची से बाहर, जानें क्या है मामला
BJP अध्यक्ष के चुनाव के लिए लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम मतदाता सूची से बाहर, जानें क्या है मामला
झारखंड में बड़ा हादसा, बारात ले जा रही बस के ब्रेक फेल, 9 लोगों की मौत और 80 घायल 
झारखंड में बड़ा हादसा, बारात ले जा रही बस के ब्रेक फेल, 9 लोगों की मौत और 80 घायल 
Indian Vs Iranian Currency: इस मुस्लिम देश में भारत के 216 रुपये हो जाते हैं लाखों के बराबर, जानें कौन सी है यह कंट्री?
इस मुस्लिम देश में भारत के 216 रुपये हो जाते हैं लाखों के बराबर, जानें कौन सी है यह कंट्री?
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड
गलत अकाउंट में चला गया UPI का पैसा, ऐसे होगा वापस
गलत अकाउंट में चला गया UPI का पैसा, ऐसे होगा वापस
Pasta Origin: इस देश ने किया था पास्ता का ईजाद, जानें क्या है इसके आविष्कार की पीछे की कहानी?
इस देश ने किया था पास्ता का ईजाद, जानें क्या है इसके आविष्कार की पीछे की कहानी?
ये है सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरी, IAS-IPS से कितनी ज्यादा होती है तनख्वाह?
ये है सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरी, IAS-IPS से कितनी ज्यादा होती है तनख्वाह?
Embed widget