सलमान खान को मिल गई है लड़की, तो क्या जल्द बजेगी शहनाई?
ABP News Bureau | 06 Feb 2018 12:46 PM (IST)
सलमान खान की शादी का यूं तो उनके फैंस को लंबे समय से इंतजार तो सबको है. अब ऐसा लगता है कि उन्हें अब लड़की मिल गई है.
नई दिल्ली: सलमान खान की शादी का यूं तो उनके फैंस को लंबे समय से इंतजार है. अब उनकी शादी कब और किससे होगी इस सवाल का जवाब तो सिर्फ सलमान खान ही दे सकते हैं. लेकिन आज सुबह सलमान ने एक ट्वीट किया जिससे उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई. हालांकि उनके इस ट्वीट के कई मायने निकल सकते हैं. सलमान ने आज सुबह ट्वीट किया, 'मुझे लड़की मिल गई '. अब उन्हें किस चीज के लिए लड़की मिली है ये कह पाना जरा मुश्किल है. सलमान को ये लड़की शादी के लिए मिली है या फिर किसी नए फिल्म प्रोजेक्ट के लिए उन्हें अपनी हीरोइन मिल गई है, इसका खुलासा सलमान कब करेंगे इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. सलमान ने ये ट्वीट किस संदर्भ में किया है ये तो खुद सलमान ही बता सकते हैं लेकिन हम तो यही चाहेंगे कि सलमान जल्द से जल्द शादी करें और अपने फैंस को जल्द कोई गुड न्यूज सुनाएं. हालांकि काफी हद तक मुमकिन है कि सलमान खान की ये तलाश उनके ड्रीम प्रोजेक्ट 'भारत' के लिए मुख्य अभिनेत्री की रही हो. कुछ समय पहले ही सलमान ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा था कि वो अपने इस प्रोजेक्ट के लिए लीड अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर छाए सलमान सलमान के ट्वीट करने के साथ ही फैंस ने भी सलमान को लेकर चुटकी लेना शुरू कर दिया और ट्वीट करने के बाद केवल दस मिनट के अंदर ही सलमान के इस ट्वीट को पांच हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और डेढ़ हजार लोग रिट्वीट कर चुके हैं. सलमान के एक फैन ने @thehussainrizvi ट्विटर पर लिखा, भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं.