पाकिस्तान में पैदा हुई सलमा आगा ने कई पाकिस्तानी फिल्मों में काम किया था. वहीं 80 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में उन्होंने डेब्यू किया. वो एक्ट्रेस होने के अलावा सिंगर भी हैं. उन्होंने अपनी फिल्मों और गानों के अलावा पर्सनल लाइफ से भी सुर्खियां बटोरीं. वो अभिनेता जावेद शेख के साथ अपने रिश्ते से भी सुर्खियों में रहीं. एक्ट्रेस ने अब एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट विकी लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में जावेद के साथ रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. 

Continues below advertisement

'मैं जावेद शेख से कभी शादीशुदा नहीं थी'

विकी लालवानी ने एक्ट्रेस से कहा था कि जावेद शेख ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि मेरी पत्नी सलमा ने मुझे रेखा के साथ काम न करने के लिए कहा था. इस पर सलमा ने कहा, 'मुझे बस एक ही बात कहनी है, क्योंकि उनकी सक्सेस का दावा बस मेरा ज़िक्र करना ही है. मैंने ये बात पहले भी सुनी है. ये बहुत दुख की बात है. जब हमने साथ में पहली फ़िल्म की थी, तब वे बिलकुल नए थे. मैं एक कड़वी बात बोल रही हूं कि आप किसी दूसरे व्यक्ति का इस्तेमाल चारे की तरह नहीं कर सकते. ये गलत है.'

Continues below advertisement

सलमा ने कहा, 'आप मेरा नाम लेकर कहे कि मेरा जिक्र जरूर आ जाए. जरूरी नहीं है कि हर किस्से में जिक्र हो किसी का. जबरदस्ती की ये चीजे ही जो हमारे ऊपर ठूसी जा रही है. मैंने उनके साथ कई फ़िल्में कीं. वो एक फिल्म के 50 हजार और मैंने 10 लाख लेती थीं. कौन सी शादी, क्या चीज. मैंने बहुत सारी फिल्में राज बब्बर के साथ की तो क्या मैंने उनसे शादी की  थीं.' एक्ट्रेस से आगे पूछा कि आप कह रही है कि आपकी शादी जावेद शेख के साथ नहीं हुई थीं? तो उन्होंने कहा, 'ये बकवास है.'

डेब्यू फिल्म 'निकाह' के लिए नहीं दिया स्क्रीन टेस्ट

बता दें कि साल 1982 में आई फिल्म 'निकाह' से सलमा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके डायरेक्टर थे बी.आर. चोपड़ा. सलमा के साथ अहम किरदारों में राज बब्बर और दीपक पाराशर नजर आए थे. सलमा आगा ने कहा, 'जब मैं पहली बार बी. आर. चोपड़ा से मिली थी तभी उन्होंने डिसाइड कर लिया था कि ये ही मेरी निलोफर होगी. फिल्म के लिए मेरा स्क्रीन टेस्ट भी नहीं हुआ था.'