बॉलीवुड में कई बार कुछ कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आ जाती है कि वे उस जोड़ी को बार-बार पर्दे पर देखने की इच्छा जताने लगते हैं. ऐसी ही एक पसंदीदा जोड़ी है सैयामी खेर और गुलशन देवैया की. दोनों ने इससे पहले ‘अनपॉज्ड’ और ‘8 ए.एम. मेट्रो’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था, जहां उनकी सहज और नेचुरल केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.
इन प्रोजेक्ट्स में दोनों के बीच का इमोशनल कनेक्शन और दमदार परफॉर्मेंस काफी सराही गई. अब एक बार फिर सैयामी खेर और गुलशन देवैया एक नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं. इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है और दर्शक इस जोड़ी को फिर से साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
पर्दे पर फिर लौट रही सैयामी और गुलशन की जोड़ीएक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि सैयामीऔर गुलशन ने हाल ही में इस नए प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी कर ली है. उनकी जोड़ी को दोबारा स्क्रीन पर देखना दर्शकों के लिए हमेशा सुखद अनुभव रहा है. हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह नया प्रोजेक्ट फिल्म है या वेबसीरीज, लेकिन इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सूत्र ने बताया कि इस नए प्रोजेक्ट की सभी जानकारी सीक्रेट रखी गई है, जिनका जल्द ही खुलासा हो सकता है.
बता दें, सैयामी खेर इन दिनों अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ फिल्म 'हैवान' में नजर आने वाली है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शरीबहाशमी भी अहम किरदार में हैं. फिल्म की शूटिंग कोच्चि, ऊटी और मुंबई जैसे शहरों में हुई.
वहीं गुलशन देवैया भी हाल ही में रिलीज हुई वेबसीरीज 'परफेक्टफैमिली' की सफलता का आनंदलेरहे हैं. इससीरीजमेंउन्होंनेविष्णुनामकेएकऐसेव्यक्तिकाकिरदारनिभायाहै, जोएक 'परफेक्ट' दिखनेवालेपरिवारकाहिस्साहै. येपरिवारबाहरसेखुशहै, लेकिनअंदरसेटूटाहुआहै. इससीरीजकानिर्देशनसचिनपाठकनेकिया. इसमेंगुलशनदेवैयाकेअलावा, मनोजपाहवा, सीमापाहवा, गिरिजाओकऔरनेहाधूपियाभीहैं. यहसीरीज 27 नवंबरकोयूट्यूबचैनलजारसीरीजपररिलीजहुई.
