नई दिल्ली: करीना कपूर खान ने कुछ दिन पहले ही बेटे तैमूर को जन्म दिया है और सैफ अली खान तीसरी बार पिता बने हैं. ऐसी खबरें हैं कि सैफ अली खान की बेटी सारा और नवजात तैमूर का बहुत ख्याल रख रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब भी सैफ-करीना किसी पार्टी में बीजि रहते हैं तो सारा और इब्राहिम तैमूर का पूरा ख्याल रखते हैं. दोनों छोटे भाई तैमूर की डायपर ड्यूटी (देखभाल) करते हैं. करीना और सैफ जब पार्टियों में जाते हैं या साथ समय गुजार रहे होते हैं तब सारा और इब्राहीम तैमूर को लोरी भी सुना रहे होते हैं.मां करीना की गैरमौजूदगी में तैमूर की देखभाल करते हैं सारा और इब्राहिम!
एबीपी न्यूज़ | 02 Jan 2017 11:42 PM (IST)
