सैफ अली खान ने लोगों से आम चुनावों में मतदान करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रत्येक नेता को देश की ‘‘एकता की ताकत’’ से अवगत होना चाहिए. एक कार्यक्रम में पहुंचे सैफ अली खान कहा कि प्रत्येक वोट मायने रखता है. उन्होंने कहा, ‘‘मतदान नहीं करना कोई विकल्प नहीं होना चाहिए. आप वास्तव में परिवर्तन को प्रभावित कर सकते हैं. मेरा मानना है कि जिन चीजों से किसी भी सरकार या किसी भी नेता को भय होना चाहिए और उससे अवगत होना चाहिए वह है इस देश की एकता की ताकत.’’
बेटे अरहान खान के साथ आउटिंग पर निकलीं मलाइका अरोड़ा, सामने आईं बेहद खास तस्वीरें सैफ अली खान बेनेटन इंडिया के अभियान ‘यूनाइटेडबाई वोट’ में भूमि पेडनेकर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शामिल हुए. खान ने कहा कि मतदान सबसे महत्वपूर्ण चीज है जो आप देश में कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम में मतदान से पहले उचित मात्रा में पढ़ने और अनुसंधान करना जरूरी है.
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने भी महसूस किया है कि उन्हें अपने घोषणापत्र लाने जरूरी है. इसलिए आपको पढ़कर चीजें पता लगानी होगी. आप जो भी पढ़ें उस पर भरोसा नहीं कर लीजिये.