एक्सप्लोरर

'रीढ़ की हड्डी की चोट इतनी जल्दी सही हो गई?', हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान का फिट लुक देख फैंस ने उठाए सवाल

Saif Ali Khan Fit Look Surprised Fans: सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ था और अब वे इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. सर्जरी के बाद सैफ का लुक देखकर फैंस उनपर हुए हमले पर शक जता रहे हैं.

Saif Ali Khan Fit Look Surprised Fans: सैफ अली खान हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. 21 जनवरी को उन्हें करीब 4 बजे लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिली थी. अस्पताल से बाहर आने के बाद सैफ का डैशिंग लुक देखने को मिला. वे आराम से चलते फिरते नजर आए और इसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग हमले और सर्जरी के बाद सैफ को चलता देख सवाल उठा रहे हैं.

सैफ अली खान जब हॉस्पिटल से अपने घर सतगुरु शरण पहुंचे और कार से निकले तो वे मीडिया के कैमरे में कैद हो गए. इस दौरान एक्टर व्हाइट शर्ट, ब्लू जीन्स और काला चश्मा लगाए दिखे. वे तेजी से चलते हुए अपना अपार्टमेंट में एंट्री लेते नजर आए. ऐसे में फैंस हैरान है

सोशल मीडिया पर जब सैफ अली खान का सर्जरी के बाद चलते हुए वीडियो सामने आया तो एक यूजर ने लिखा- 'वाह, ये कैसा मजाक है? लीलावती का जादू अद्भुत है. क्या कोई गंभीर चोटों की सर्जरी के बाद पार्क में चलने जैसा चलता है? ये जरूर एक फिल्मी प्लॉट जैसा लगता है. बेवकूफ बनाने की कला जारी है.'

'रीढ़ की हड्डी की चोट इतनी जल्दी सही हो गई?'
दूसरे यूजर ने कमेंट किया-'रीढ़ की हड्डी में चोट वाला आदमी इस तरह चल रहा है? क्या सच में ऐसा ही था या कुछ और?' एक और शख्स ने लिखा- 'वाह, किसी को चाकू मार दिया गया और उसकी रीढ़ की हड्डी की चोट इतनी जल्दी सही हो गई? नॉर्मल मोच को ठीक होने में भी एक महीना लग जाता है.'

इसके अलावा एक शख्स ने लिखा- लग नहीं रहा कि स्पाइनल सर्जरी हुई है.

शिवसेना नेता संजय निरूपम ने भी उठाए सवाल
शिवसेना (एकनाथ गुट) नेता संजय निरूपम ने भी सैफ अली खान की फास्ट रिकवरी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है- 'डॉक्टरों का कहना था कि सैफ अली खान की पीठ में 2.5 इंच अंदर तक चाकू घुसा था. संभवत: अंदर ही फंसा था, लगातार 6 घंटे ऑपरेशन चला. ये सब 16 जनवरी की बात है. आज 21 जनवरी है. अस्पताल से निकलते ही इतना फिट ? सिर्फ 5 दिन में ? कमाल है.'

सैफ की हुई मल्टीपल सर्जरी
सैफ अली खान पर 15 जनवरी को देर रात एक शख्स ने चाकू से 6 वार किए थे. एक्टर गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में चाकू का हिस्सा टूटकर रह गया था. ऐसे में एक्टर की मल्टीपल सर्जरी हुई है और उन्हें 1 महीने तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: सैफ अली खान पर आई अब नई मुसीबत, 15 हजार करोड़ की संपत्ति पर कब्जा कर सकती है सरकार

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget