एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Discharged: होंठों पर हंसी, आंखों पर चश्मा, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान, सामने आई पहली झलक

Saif Ali Khan Discharged: एक्टर सैफ अली खान आज लीलावती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. 15 जनवरी की देर रात एक्टर पर चाकू से हमला हुआ था. आज छठे दिन उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है.

Saif Ali Khan Discharged: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को लीलावती हॉस्पिटल से आज डिस्चार्ज कर दिया गया है. 16 जनवरी की रात एक्टर पर चाकू से हमला हुआ था. इसके बाद रात करीब 3.30 बजे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. सैफ अली खान को डिस्चार्ज कराने उनकी पत्नी करीना कपूर, मां शर्मिला टैगोर और बेटी सारा अली खान आज हॉस्पिटल पहुंचीं थीं. 

डिस्चार्ज होने के बाद सैफ अली खान अपने घर शतगुरु शरण पहुंचे हैं. ऐसी खबरें हैं कि सैफ अपने पुराने घर फॉर्च्यून हाइट्स शिफ्ट होंगे. एक्टर की सेफ्टी को देखते हुए उनके घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मीडिया और पैपराजी की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस उनके घर के आसपास बैरिकेडिंग भी कर दी है.

पैपराजी से मिले सैफ अली खान
सैफ अली खान आज हॉस्पिटल से मुस्कुराते हुए घर के लिए निकले. घर पहुंचते ही गेट पर सैफ अली खान ने पैपराजी और मीडिया को नमस्ते किया. इसके बाद मुस्कुराते हुए सिक्योरिटी से भी बात की. 


Saif Ali Khan Discharged: होंठों पर हंसी, आंखों पर चश्मा, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान, सामने आई पहली झलक

इस बीच, सैफ अली खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अभिनेता के घर के फ्लोर डक्ट को जाली (नेट) से पैक कर दिया गया है. जिस बिल्डिंग में सैफ और करीना अपने बच्चों जेह और तैमूर के साथ रहते हैं, उसकी 12वीं मंजिल पर सभी एसी डक्ट एरिया को जालीदार स्क्रीन से सील कर दिया गया है.

सैफ को ठीक होने में लगेगा एक महीना- अभिनेता को डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ दिन और आराम करने की जरूरत है.

  • सैफ अली खान का ऑपरेशन और इलाज करने वाली 4 डॉक्टरों की टीम ने बताया है एक्टर को पूरी तरह स्वस्थ होने में 1 महीना का समय लगेगा.
  • डॉक्टर ने बताया है कि उनके पीठ में जो आरोपी ने चाकू मारा था और चाकू का आधा हिस्सा टूट गया था उस एरिया की कॉस्मेटिक सर्जरी हुई है जिसे हील होने में महीना भर लगेगा.
  • तब तक सैफ को वजन उठाने, जिम करने और शूटिंग करने से डॉक्टरों ने मना किया है और पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है.
  • इसके अलावा उन्हें जनरल सर्जरी फिजिशियन को भी समय समय पर अपना जख्म कितना भरा वो दिखाना होगा.

शर्ट-जीन्स में सैफ का डैशिंग लुक
सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद व्हाइट शर्ट, ब्लू जीन्स और आंखों पर काला चश्मा लगाए नजर आए. इससे पहले उनके हॉस्पिटल से कार में घर जाते हुए वीडियो सामने आया था. इस दौरान सैफ लगातार बात करते दिखाई दे रहे थे.

Saif Ali Khan Discharged: होंठों पर हंसी, आंखों पर चश्मा, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान, सामने आई पहली झलक

सेफ्टी के लिए परेशान दिखीं करीना कपूर
करीना कपूर आज डिस्चार्ज के लिए हॉस्पिटल पहुंची थीं. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद एक्ट्रेस वहां से घर के लिए निकल गईं. करीना अपने घर पहुंचीं इस दौरान वहां पैपराजी की भारी भीड़ देखकर चिंतिंत नज़र आईं. एक्ट्रेस के घर के बाहर हालात ऐसे थे कि कोई भी उनकी पार्किंग तक जा सकता था. इसके बाद सैफ की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उनके घर के आस पास बैरिकेडिंग कर दी. करीब 4 बजे सैफ अली खान डिस्चार्ज हुए और घर पहुंचे.

15 जनवरी को सैफ पर हुई था चाकू से हमला
बता दें कि सैफ अली खान पर 15 जनवरी की देर रात सैफ अली खान पर एक अनजान शख्स ने चाकू से 6 बार वार कर दिया था. ऐसे में सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल लाया गया था. वहां उनकी कुछ सर्जरी हुईं जिसके बाद अब वे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. पुलिस ने इस मामले में शरीफुल इस्लाम शहजाद नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. फिलहाल आरोपी 14 दिन की पुलिस रिमांड पर है.

ये भी पढ़ें: हाथ उठाया, नमस्ते किया, अस्पताल से डिस्चार्ज घायल सैफ की पहली तस्वीरें आईं सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget