Saif Ali Khan Attack: सैफ हमला मामले में पुलिस का दावा सही आरोपी को किया है गिरफ्तार, अब एंजेंट की हो रही तलाश
Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान हमला मामले में पुलिस लगातार नए-नए खुलासे कर रही है. वहीं पुलिस ने अब ये भी दावा किया है कि उन्होंने सही आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमला मामले को लेकर मुंबई पुलिस जांच में जुटी हुई है. अब पुलिस जांच में सामने आया है कि एक्टर पर हमला करने वाले आरोपी ने जिस सिमकार्ड का इस्तेमाल किया था वो पश्चिम बंगाल की एक महिला खुकुमोई जहांगीर शेख के नाम पर था. मुंबई पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल जाकर उस महिला का बयान दर्ज किया है. महिला ने अपने बयान में कहा है कि उसका फोन चोरी हो गया था.
अभी तक महिला से पुलिस ने पूछताछ की है और उसका बयान दर्ज किया हैं. उसे ना तो मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है और ना ही गिरफ्तार किया है.
पुलिस का दावा सही आरोपी किया है गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की टीम अब उस एजेंट को ढूंढ रही है जिसने आरोपी को भारत मे घुसपैठ करने में मदद की थी. आरोपी के आइडेंटिफिकेशन को लेकर पुलिस का दावा है कि उनके पास कई घंटों के आरोपी के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं और वह इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि उन्होंने सही आरोपी को गिरफ्तार किया है।
फिलहाल अभी तक पुलिस के पास इस केस में सबूतों के लिहाज से कोई भी नेगेटिव रिपोर्ट नहीं आई है.पुलिस के पास तमाम सबूत और तथ्य मौजूद हैं जिसके आधार पर वे यह साबित कर सकते हैं, कि उन्होंने सही आरोपी को गिरफ्तार किया है.
सैफ पर हमले की प्लानिंग आरोपी ने अकेले बनाई
फिलहाल अभी तक की जांच में पुलिस को पता लगा है कि आरोपी ने सैफ के घर पर हमला करने की प्लानिंग अकेले बनाई और किसी भी और व्यक्ति के शामिल होने की बात इन्वेस्टिगेशन में सामने नहीं आई है. हमले के दिन सैफ अली खान को अस्पताल लेकर कौन गया इस बात को लेकर कई अटकले लगाई जा रही थीं हालांकि पुलिस के मुताबिक सैफ अली खान को अस्पताल लेकर कौन गया यह बात इन्वेस्टिगेशन से जुड़ी हुई नहीं है.






















