एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान के इलाज पर कितना मोटा पैसा हो रहा खर्च? वायरल हुई सारे हिसाब की डिटेल्स

Saif Ali Khan: चाकू से हुए हमले के बाद से सैफ अली खान लीलावती अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. वहीं अब उनके ट्रीटमेंट पर हो रहे खर्चे की डिटेल्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.

Saif Ali Khan Treatment Cost: गुरुवार को सैफ अली खान पर बांद्रा पश्चिम स्थित उनके घर पर एक घुसपैठिए ने चाकू से हमला कर दिया था. तब से एक्टर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. एक्टर अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन अभी भी उन पर नजर रखी जा रही है.इन सबके बीच सैफ के हेल्थ इंश्योरेंस की डिटेल्स सोशल मीडाय पर लीक हो गई है. चलिए यहां जानते हैं सैफ के इलाज पर कितना मोटा पैसा खर्च हो रहा है.

सैफ अली खान के इलाज में अब तक कितना मोटा पैसा हुआ खर्चा?
सैफ अली खान के हेल्थ इंश्योरेंस की जो डिटेल्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसके मुताबिक उनके कैशलेस ट्रीटमेंट रिक्वेस्ट को 16 जनवरी, 2025 को मंजूरी दे दी गई थी. एक्टर के 16 जनवरी से 21 जनवरी, 2025 तक आनी 5 दिनों तक अस्पताल में रहने की उम्मीद है. ट्रीटमेंट की कुल कॉस्ट 35 लाख 98 हजार 700 रुपये है, जिसमें से 25 लाख रुपये इंश्योरेंस द्वारा अप्रूव कर दिए गए हैं.

सैफ अली खान की कैसी है हालत? 
बता दें कि सैफ अली खान को गुरुवार सुबह करीब 2:30 बजे उनके बांद्रा वेस्ट अपार्टमेंट में गर्दन और कंधे समेत छह बार चाकू मारा गया था.  उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां पांच घंटे की लंबी सर्जरी के बाद उनकी रीढ़ से ब्लेड का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला गया. लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन नारायण डांगे ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा था, “सैफ अली खान अब ठीक हैं और खतरे से बाहर हैं. उन्हें आईसीयू से स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है. वे चल फिर रहे हैं और नॉर्मल डाइट भी ले रहे हैं. उन्हें एक हफ्ते  के बेड रेस्ट की सलाह दी गई है और 2 से 3 दिन में वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं.”

सैफ अली खान मामले में पुलिस की जांच कहां तक पहुंची? 
इन सबके बीच पुलिस भी सैफ अली खान पर हुए हमले की तफ्तीश में जुटी हुई है और आरोपी को पकड़ने की हर संभव कोशिश कर रही है. फिलहाल पुलिस ने 40 से 50 लोगों से पूछताछ की है. पुलिस की रडार में कई लोग हैं. वहीं पुलिस  और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश भी दे रही है और वो कई सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है. उम्मीद है कि आरोपी जल्द ही पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा. 

ये भी पढ़ें:-छोटे बेटे जेह पर करने वाला था अटैक, करीना कपूर ने बताई रात की दिल दहला देने वाली पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लव एंड वॉर' ने रिलीज से पहले किया बड़ा धमाका, 300 करोड़ में बिके थिएट्रिकल राइट्स
'लव एंड वॉर' ने रिलीज से पहले किया बड़ा धमाका, 300 करोड़ में बिके थिएट्रिकल राइट्स
'स्त्री 3' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी राजकुमार राव-श्रद्धा की फिल्म?
'स्त्री 3' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
The Vvaan Box Office: 'द वन' ने बुधवार को भी दिखाया दम, जानें- 6 दिन में कितना वसूल लिया बजट?
'द वन' ने बुधवार को भी दिखाया दम, जानें- 6 दिन में कितना वसूल लिया बजट?
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
Embed widget