बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस वक्त अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस के बीच छाई हुई हैं. उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें देखकर लोगों ने प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए थे. हालांकि, बाद में करीना की टीम ने बताया कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं. अब इस पूरे मामले पर करीना की ननद और सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने रिएक्ट किया है.
कोई इतनी बड़ी गलतफहमी कैसे पाल सकता है...सबा पटौदी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना कपूर की फोटो शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस जिम सेशन के बाद बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'एक खराब एंगल... या खराब हेयर डे. हर कोई इतनी बड़ी गलतफहमी कैसे पाल सकता है. वो एयरपोर्ट से बाहर निकलीं तो स्टाइलिश, क्लासी और स्लिम दिख रही थीं और आज जिम से बाहर निकलीं, बस इतनी सी बात है.'
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं तो खुद अपनी बहन सोहा अली खान को दूसरे बच्चे के लिए मना रही हूं... काश ये बात सच होती. ये कहने के लिए वो मुझे मार डालेगी. जियो और जीने दो दोस्तों. कुछ बातें पर्सनल ही रहने देनी चाहिए. किसी तरह की अटकलों की जरूरत नहीं है. प्यार और सम्मान के साथ.'
ये भी पढ़ें:- 'हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर?बता दें कि करीना कपूर को शुक्रवार को जिम के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां पैपराजी ने उनका वीडियो रिकॉर्ड किया. वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों ने एक्ट्रेस के लुक को नोटिस किया और उनके बेबी बंप को लेकर कयास लगाने लगे. इसके बाद करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से फैलने लगीं. हालांकि, बाद में एक्ट्रेस की टीम ने इन खबरों पर विराम देते हुए साफ कर दिया है कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं.
दो बेटों की मां हैं करीना कपूरबता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी. दोनों दो बेटों के माता-पिता हैं. उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म 2016 में हुआ था, जबकि छोटे बेटे जहांगीर अली खान (जेह) का जन्म 2021 में हुआ. करीना अक्सर सैफ और अपने दोनों बच्चों के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.
इस फिल्म में दिखेंगी करीना कपूरवर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दायरा' को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं. फिल्म में प्रगति मिश्रा, जावेद खान राजा, उपेंद्र चौहान और प्रमोद सांघी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. 'दायरा' 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें:- 'पापा की परमिशन तो लेनी पड़ेगी...', डेटिंग पर बोलीं रवि किशन की बेटी रीवा, रखी ये बड़ी शर्त