नई दिल्ली: तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर 'सांड की आंख' नामक नई फिल्म में बहुत जल्द दर्शकों को नज़र आने वाली हैं. यह फिल्म एक बायोपिक फिल्म है. इसमें शार्प शूटर वुमन चंद्रो और प्रकाशी तोमर की कहानी दिखाई जाएगी. अब इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में चंद्रो और प्रकाशी तोमर अपने जीवन के बारे में बोलती दिखाई दे रही हैं.
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में चंद्रो और प्रकाशी तोमर अपनी कहानी बता रहीं हैं जिसे सुनकर आप भी इंस्पायर हो जाएंगे. वीडियो में चंद्रो बता रही हैं कि वह 60 साल तक अपना घर संभालती रही फिर शॉर्प शूटर बनने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि इस फैसले को लेकर वह लोगों के बीच हंसी का पात्र बनी लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.
उम्र के इस पढ़ाव पर अपनी बहन का जज्बा देखकर प्रकाशी तोमर ने भी उन्हें ज्वाइन कर लिया. फिर क्या था दोनों की मेहनत और लगन से पूरे इलाके में उनका नाम हो गया. दोनों 'शूटर दादी' के नाम से मशहूर हो गईं.
अब इनकी कहानी को बड़े पर्दे पर तुषार हीरानंदानी और अनुराग कश्यप ला रहे हैं. तापसी पन्नू इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है. सोशल मीडिया पर वो अक्सर इस फिल्म से जुड़ी खबरे और अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है.
यह भी देखें