फिल्म 'बाहुबाली' के अभिनेता प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'साहो' का दर्शकों को इंतजार है. इस फिल्म के गाने 'Enni Soni' के 30 सेकेंड के टीजर लॉन्च किए जाने के बाद, मेकर्स ने कल (2 अगस्त) पूरे सॉन्ग को रिलीज कर दिया है. इस गाने में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और प्रभास नजर आ रहे हैं. इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग को ऑस्ट्रेलिया में फिल्माया गया है. सॉन्ग को तुलसी कुमार और गुरु रनधावा ने आवाज़ दी है. प्रभास ने गाने के पोस्टर्स को इंस्टाग्राम पर रिलीज किया. अभिनेता ने गाने के पोस्टर को चार भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में शेयर किया. उन्होंने लिखा, "डार्लिंग, प्यार की मेलोडी यहां है! Enni Soni अब रिलीज हो गया!" यहां देखें सॉन्ग इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय, मुरली शर्मा और इवलिन शर्मा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे. 'साहो' का बजट 150 करोड़ का है, जो कि हिंदी, तेलुगू, मलयालम और तमिल में रिलीज होगी. बताया रहा है कि इस फिल्म के एक्शन सीन शूट करने के लिए मेकर्स ने 90 करोड़ रुपए तक खर्च किए हैं. ये फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी.