स्विमिंग पूल में चिल करती नज़र आई हैं सारा की दोस्त रिया चक्रवर्ती, देखें Pics
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 17 Nov 2017 10:38 AM (IST)
फिल्म 'मेरे डैड की मारूति' और 'सोनाली केबल' में भी नज़र आ चुकी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर आए दिन बहुत ही ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड की फिल्म 'मेरे डैड की मारूति' और 'सोनाली केबल' में भी नज़र आ चुकी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर आए दिन बहुत ही ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अब रिया ने अपनी एक स्विमसूट में तस्वीर शेयर की है. जिसे लेकर ये अभिनेत्री सुर्खियों में हैं. इस तस्वीर में रिया स्विमिंग पूल में चिल करती नज़र आ रही हैं. आपको बता दें कि सैफ अली खान के बेटी सारा और रिया बहुत ही अच्छी बॉंडिंग शेयर करते हैं. दोनों अक्सर साथ में जिम में वर्कआउट करने भी जाते हैं जिसकी तस्वीरें भी कई बार देखने को मिली हैं. रिया और सारा अक्सर साथ में पार्टी करते भी दिख जाती हैं. पिछले दिनों सारा के डेब्यू के ऐलान होते ही एक पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें रिया भी नज़र आई थीं. कुछ ही समय पहले हुए GQ अवॉर्ड समारोह में भी रिया ने अपने ब्लैक हॉट अवतार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. रिया अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. यहां देखिए कुछ तस्वीरें-