Republic Day 2025: अमिताभ बच्चन से लेकर हेमा मालिनी तक, सेलेब्स ने यूं दी रिपब्लिक डे की बधाई
Republic Day 2025: देशभर में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां सोशल मीडिया पर पोस्ट कर, त्योहार की शुभकामनाएं दे रही हैं.

Happy Republic Day: देशभर में आज गणतंत्र दिवस का त्योहार मनाया जा रहा है. भारत आज अपने संविधान का जश्न मना रहा है और ऐसे में लोग एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दे रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए भारतवासियों को रिपब्लिक डे विश किया है. अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक ने गणतंत्र दिवस पर खास नोट शेयर किया है और फैंस को शुभकामनाएं दी हैं.
अक्षय कुमार ने एक्स पर रिपब्लिक डे का एक मोशन पोस्टर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा- 'स्वतंत्रता सिर्फ हमारा अधिकार नहीं, हमारा जिम्मेदारी भी है. कल के बलिदानों की वजह हम आज स्वतंत्र हैं. आइए अपने कार्यों से इस स्वतंत्रता का सम्मान करें और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.'
स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, हमारी ज़िम्मेदारी भी है।
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 26, 2025
We’re free today because of the sacrifices of yesterday.
Let’s honor this freedom by our actions and take India to greater heights. Happy Republic Day! 🇮🇳 pic.twitter.com/jmI5REayFr
हेमा मालिनी ने वीडियो शेयर की किया विश
हेमा मालिनी ने एक वीडियो शेयर कर रिपब्लिक डे की बधाई दी है. वीडियो में उन्होंने कहा- 'गणतंत्र दिवस के इस महान अवसर पर मैं उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माता और वीर जवानों को नमन करती हूं. जिन्होंने देश को आजाद कराने , सशक्त बनाने और इसकी रक्षा के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया. बेस्ट लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श वाले हमारे गणतंत्र की आज दुनिया में एक खास पहचान है ये हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है. आइए हम सब विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए संकल्पित होकर आगे बढ़े, जय हिंद, जय भारत.'
On the occasion of our Republic Day, as a proud Indian, here is what I have to say🙏🇮🇳 pic.twitter.com/s6sKDSPVel
— Hema Malini (@dreamgirlhema) January 25, 2025
अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर ने भी दी बधाई
अमिताभ बच्चन ने भी एक्स पर छोटा-सा पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा- 'गणतंत्र दिवस की अनेक शुभकामनाएं. अनुपम खेर ने भी पोस्ट किया और लिखा- दुनिया के सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. जय हिंद.'
T 5268 - गणतंत्र दिवस की अनेक शुभकामनाएँ 🇮🇳🇮🇳
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 25, 2025
इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दी हैं.
ये भी पढ़ें: फिल्म मेकर शफी का निधन, 56 साल की उम्र में ली आखिरी सांस


















