मुंबई : 'एबीसीडी' सीरीज की पिछली दो फिल्मों में प्रभुदेवा को निर्देशित कर चुके दिग्गज कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा का कहना है कि वह इस सीरीज की तीसरी फिल्म का भी हिस्सा होंगे. रेमो ने अपने बयान में कहा, "एबीसीडी' प्रभुदेवा के बिना बनना असंभव है, इसलिए 'एबीसीडी 3' में भी प्रभुदेवा निश्चित तौर पर होंगे. पहली और दूसरी फिल्म की कहानी प्रभु को ध्यान में रखकर लिखी गई थी और तीसरी फिल्म में भी ऐसा ही होगा." इस सीरीज की पहली फिल्म 'एबीसीडी : एनीबडी कैन डांस' 2013 में रिलीज हुई थी और इसमें प्रभुदेवा के साथ गणेश आचार्य, के के मेनन, लॉरेन गॉटलिब, पुनीत पाठक, धर्मेश येलंदे और सलमान यूसुफ खान भी थे. फिल्म 'एबीसीडी 2' 2015 में रिलीज हुई थी, जिसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर प्रमुख भूमिकाओं में थे. रेमो फिलहाल स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस सीजन-3' और सलमान खान के साथ एक अनाम फिल्म के निर्देशन में व्यस्त हैं.
- होम
- इंडिया
- विश्व
- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
- बिहार
- दिल्ली NCR
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- हरियाणा
- पंजाब
- झारखंड
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- हिमाचल प्रदेश
- जम्मू और कश्मीर
- बॉलीवुड
- ओटीटी
- टेलीविजन
- तमिल सिनेमा
- भोजपुरी सिनेमा
- मूवी रिव्यू
- रीजनल सिनेमा
- क्रिकेट
- आईपीएल
- कबड्डी
- हॉकी
- WWE
- ओलिंपिक
- धर्म
- राशिफल
- अंक ज्योतिष
- वास्तु शास्त्र
- ग्रह गोचर
- एस्ट्रो स्पेशल
- बिजनेस
- हेल्थ
- रिलेशनशिप
- ट्रैवल
- फ़ूड
- पैरेंटिंग
- फैशन
- होम टिप्स
- GK
- टेक
- ट्रेंडिंग
- शिक्षा
- ऑटो