नई दिल्ली: भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन जल्द ही अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'सनकी दरोगा' में नज़र आने वाले हैं. इन दिनों इस फिल्म का प्रमोशन जोरशोर से चल रहा है. कल इसी सिलसिले में उनकी एक वीडियो सामने आई है जिसमें वो इस फिल्म की अपनी हीरोइन अंजना सिंह के साथ बेहद ही रोमांटिक मूड इश्क फरमाते नज़र आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस वीडियो में रवि किशन हिट गाना 'अब तेरे दिल में हम आ गए, तेरे दिल में रहेंगे, तुझे अपना कहेंगे' गाना गाते नज़र आ रहे हैं.
भोजपुरी फिल्म की हीरोइन के साथ इश्क फरमाता दिखा 'सनकी दरोगा', वीडियो वायरल
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 07 Jul 2018 11:43 AM (IST)
रवि किशन की एक वीडियो सामने आई है जिसमें वो अपनी हीरोइन अंजना सिंह के साथ बेहद ही रोमांटिक मूड इश्क फरमाते नज़र आ रहे हैं.
