Raveena Tandon Recall Incident: रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उनकी गिनती 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में होती थी. आज भी लाखों लोग रवीना को फॉलो करते हैं. रवीना सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. वह कई किस्से फैंस को इंटरव्यू के जरिए सुनाती रहती हैं. रवीना ने हाल ही में लहरें रैट्रो को दिए इंटरव्यू में अपने शूटिंग के दिनों का एक किस्सा सुनाया और बताया कि कैसे वो इसके बाद अनफर्टेबिल हो गई थीं. रवीना ने फिल्मों में नो किसिंग पॉलिसी अपनाती हैं. ऐसे ही एक इंसिडेंट के बारे में रवीना ने खुलासा किया है.

लहरें रैट्रो से बातचीत में रवीना ने ऐसे ही एक किस्से के बारे में बात की. रवीना ने कहा- मुझे याद है एक बार मैं मेल एक्टर के साथ थोड़ा रफ सीन कर रही थी और गलती से उनके लिप्स मेरे लिप्स से टर हो गए थे. ये गलती से हुआ था और इसकी जरुरत भी नहीं थीं. सीन के बाद मैं अपने रुम में गई और मैंने उल्टी की क्योंकि मैं कमफर्टेबिल नहीं थी.

सौ बार धोया मुंहरवीना ने आगे बताया शॉट पूरा हुआ और मैं ऊपर गई. मुझे घबराहट हो रही थी. मैं इसे सहन नहीं कर पाई. मैंने अपने दांतों को ब्रश किया और सौ बार अपना चेहरा धोया.

बेटी के डेब्यू पर की बातरवीना टंडन ने उसी इंटरव्यू में बेटी राशा के डेब्यू के बारे में बात की जो जल्द ही अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं. रवीना से पूछा गया कि क्या राशा भी नो किसिंग पॉलिसी फॉलो करेंगी? इस पर रवीना ने कहा- ये उनकी मर्जी है. बता दें राशा अभिषेक कपूर की रोमांटिक फिल्म में अजय देवगन के भतीज अमन देवगन के साथ नजर आने वाली हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन आखिरी बार केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आईं थीं. अभी रवीना के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं.

ये भी पढ़ें: Amesha Patel नहीं Aishwarya Rai Bachchan थीं सकीना के लिए मेकर्स की पहली पसंद? डायरेक्टर अनिल शर्मा ने किया खुलासा