Gully Boy कॉन्सर्ट में फैंस के बीच जमकर मस्ती करते दिखे रणवीर सिंह, यहां देखें VIDEO
एबीपी न्यूज़ | 23 Sep 2018 05:40 PM (IST)
रणवीर सिंह फैंस के बीच अपनी मस्ती भरे अंदाज और एनर्जी को लेकर फेमस हैं. हाल ही में मुंबई में गली ब्वॉय फेस्ट का आयोजन किया गया जिसमें रणवीर सिंह पहुंचे और परफॉर्म किया. दरअसल रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म गली ब्वॉय में एक रैपर के किरदार में नजर आ रहे हैं. अपने इस किरदार के लिए उन्होंने खासतौर पर रैप भी सीखा है.
नई दिल्ली: रणवीर सिंह फैंस के बीच अपनी मस्ती भरे अंदाज और एनर्जी को लेकर फेमस हैं. हाल ही में मुंबई में गली ब्वॉय फेस्ट का आयोजन किया गया जिसमें रणवीर सिंह पहुंचे और परफॉर्म किया. दरअसल रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म गली ब्वॉय में एक रैपर के किरदार में नजर आ रहे हैं. अपने इस किरदार के लिए उन्होंने खासतौर पर रैप भी सीखा है. मुंबई में रखे गए रैपर्स कॉन्सर्ट में रणवीर सिंह भी फुल मस्ती में नजर आए. इस इवेंट के कई वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में रणवीर सिंह स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं. वीडियो में रणवीर सिंह ऑडियंस के बीच में कूद गए. इस दौरान उन्हें ऑडियंस अपने बीच में देख फैंस पागल हुए दिख रहे हैं. खास बात ये है कि जैसे ही फैंस के बीच में पहुंचे रणवीर को रेस्क्यू करने के बॉडी गार्ड्स को आगे आना पड़ा. इस दौरान के कई और वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें रणवीर सिंह कभी स्टेज पर तो कभी स्टेज से नीचे अपने फैंस के बीच खड़े दिख रहे हैं. .