नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी काफी सुर्खियों में हैं. शादी की तस्वीरों से लेकर रणवीर दीपिका के आउटफिट्स, मंगलसूत्र और मांग के सिंदूर पर सभी चर्चाएं कर रहे हैं. ऐसे में इस ग्रैंड वेडिंग से जुड़ी एक और जानकारी हम आपके लिए लाए हैं. जितनी स्पेशल ये शादी थी उतना ही खास तोहफा रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी में आए मेहमानों का भी दिया है.
इन दोनों सितारों ने शादी में आए मेहमानों को सिल्वर प्लेटेड फोटोफ्रेम गिफ्ट में दिया है. इस फोटो फ्रेम की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं. फोटोफ्रेम में एक थैंक्यू नोट लगाया गया था.
जिस कंपनी ने ये फोटोफ्रेम डिजाइन किया था उसने सोशल मीडिया पर फोटोफ्रेम की तस्वीरें साझा की है. कंपनी ने कैप्शन में लिखा कि दीपिका-रणवीर की शादी के गिव अवे गिफ्ट्स बनाना उनके लिए खुशी की बात थी.
बता दें कि खूबसूरत फोटोफ्रेम्स को आइवरी और गोल्डन गिफ्ट बॉक्स में पैक करके दिया गया था. इस कंपनी ने ये भी बताया है कि फ्रेम के अंदर की फोटो सिर्फ प्रेजेंट करने के लिए लगाई गई हैं. इस तस्वीर की जगह पर दीपवीर द्वारा लिखा गया हैंड रिटेन नोट था.
इस फोटो फ्रेम के साथ मेहमानों को मिठाईयां, हैंडमेड कंगन भी दिया गया.
हाल ही में दोनों कलाकार बेंगलुरु रिसेप्शन के बाद वापस मुंबई लौटे हैं.
यहां पर दो अलग-अलग फंक्शन की तैयारी है. दीपवीर ने मुंबई में 28 नवंबर को परिवार और करीबी रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी है. इसके बाद अपने करीबी दोस्तों और बॉलीवुड के साथियों के लिए 1 दिसंबर को अलग से रिसेप्शन पार्टी प्लान की गई है.
