दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, पेरेंट्स से ज्यादा उनसे डरते हैं रणवीर
एबीपी न्यूज़ | 24 Dec 2018 05:11 PM (IST)
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने फिल्मफेयर मैगजीन से बात करते हुए रणवीर जुड़ी हुई एक बेहद खास बात का खुलासा किया है. दीपिका ने इस दौरान अपनी ननद रितिका भवनानी और सास अंजु भवनानी का भी जिक्र किया.

रणवीर और दीपिका की शादी को एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और ये कपल इन दिनों अपने-अपने वर्क किटमेंट्स में बिजी हैं. हाल ही में दीपिका पादुकोण ने फिल्मफेयर मैगजीन से बात करते हुए रणवीर जुड़ी हुई एक बेहद खास बात का खुलासा किया है. दीपिका ने इस दौरान अपनी ननद रितिका भवनानी और सास अंजु भवनानी का भी जिक्र किया. इस दौरान जब दीपिका से पूछा गया कि रणवीर की मम्मी ने शादी के बाद उन्हें रणवीर को लेकर क्या टिप्स दी तो दीपिका ने इसका जवाब बड़े मजेदार अंदाज में दिया. दीपिका ने कहा कि नहीं, रणवीर की मम्मी ने उन्हें ऐसी कोई टिप्स नहीं दी. बल्कि इसे लेकर तो हमारे यहां एक जोक हमेशा चलता है कि प्लीज ले जाओ इसे. INSIDE VIDEO: प्रियंका -निक के रिसेप्शन में रणवीर-दीपिका ने लूटी महफिल दीपिका ने कहा, 'मुझे लगता है कि रणवीर अपने पेरेंट्स और सिस्टर से ज्यादा मुझसे डरते हैं या शायद वो मुझे ऐसा ऐहसास कराना चाहता है. अब वो चाहे मुझे विश्वास जताने के लिए ऐसा करते हों लेकिन में इस पर यकीन करना चाहती हूं. मैं चाहती हूं कि जब भी उन्हें कोई भी काम हो तो वो मुझे बताएं.' गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने पिछले महीने ही अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की है. दीपिका और रणवीर ने इटली जाकर शादी की थी और बाद में भारत में दोस्तों और बॉलीवुड के सितारों के लिए कई रिसेप्शन्स का आयोजन किया था. शाहरुख खान को पछाड़ दीपिका पादुकोण निकली आगे , बनीं नंबर वन स्टार अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही मेघना गुलजार की 'छपाक' में काम करती नजर आएंगी. दीपिका की आखिरी फिल्म 'पद्मावत' थी, जिसमें उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी. 'छपाक' के अलावा दीपिका के पास विशाल भारद्वाज की अनटाइटल्ड फिल्म फिल्म भी है जिसमें दीपिका के साथ इरफान खान नज़र आएंगे. हालांकि इरफान की बीमारी की वजह से इस फिल्म पर अब तक काम शुरु नहीं हो पाया है. Video: रणवीर सिंह ने सबके सामने कही ऐसी बात, आंसू नहीं रोक पाईं दीपिका पादुकोण