घोड़े-हाथी नहीं बल्कि SeaPlane से जाएगी रणवीर सिंह की बारात, यहां जानें पूरी डिटेल्स
एबीपी न्यूज़ | 12 Nov 2018 01:52 PM (IST)
रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह जहां इटली में जिस जगह शादी कर रहें. वहां, रणवीर सिंह एक दम फिल्म स्टाइल में एंट्री करने वाले हैं. दूल्हे राजा के साथ-साथ रणवीर की बारात भी सीप्लेन से ही जाएगी.
रणवीर सिंह अपनी दुल्हनियां को शादी कर के घर लाने के लिए तैयार हैं. शादी के हर फंक्शन की तरह रणवीर सिंह की बारात भी बेहद खास अंदाज में आने वाली है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह अपनी दुल्हनियां दीपिका पादुकोण को लेने के लिए घोड़ी या गाड़ी में नहीं बल्कि सीप्लेन से जाने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह जहां इटली में जिस जगह शादी कर रहें. वहां, रणवीर सिंह एक दम फिल्म स्टाइल में एंट्री करने वाले हैं. दूल्हे राजा के साथ-साथ रणवीर की बारात भी सीप्लेन से ही जाएगी. रणवीर-दीपिका की शादी से जुड़ी ये डिटेल्स जानने के बाद तो उनके फैंस उनकी इस ड्रीमी शादी को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं. EXCLUSIVE: इटली में इस जगह होगी दीपिका-रणवीर की भव्य शादी, देखें वेन्यू की सभी INSIDE तस्वीरें हाल ही में रणवीर दीपिका की शादी का कार्ड भी मीडिया में वायरल हुआ था. पहले मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि ये दोनों 1 दिसंबर को अपना वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में देने वाले हैं. लेकिन अब 'पिंकविला.कॉम' की खबर के मुताबिक ये रिसेप्शन 1 दिसंबर नहीं बल्कि 28 नवंबर को होने वाला है. पिंकविला ने रणवीर-दीपिका की शादी का एक कार्ड भी शेयर किया है. शादी में बाकी हैं बस तीन दिन, यहां जानें दीपिका-रणवीर की शादी से जुड़ी Full Details इस कार्ड में साफतौर पर लिखा गया है कि रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई के 'द ग्रेट हयात' में होने वाला है. दीपिका-रणवीर ने अपनी शादी में भले ही कम लोगों को बुलाया हो और लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इनका रिसेप्शन काफी ग्रैंड होने वाला है. इस वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के लगभग हर जाने-माने चेहरे के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है.