रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हो चुकी है और इस समय ये नई नवेली जोड़ी इटली में है. दोनों की शादी तो हो गई है लेकिन अब हनीमून को लेकर इन दोनों क्या प्रोग्राम है इससे जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका शादी के बाद दो दिन और इटली में ही रहने वाले हैं.

इस दौरान वो शादी के बाद की कुछ और रस्में पूरी करेंगे. इसके बाद रविवार को ये दोनों पति-पत्नी बन कर मुंबई वापस लौटेंगे. वहीं, अगर हनीमून की बात करें तो फिलहाल ये कपल हनीमून पर कहीं नहीं जा रहा है. रणवीर-दीपिका 18 नवंबर को मुंबई लौटेंगे जहां रणवीर सिंह के घर पर नई दुल्हन का स्वागत किया जाएगा. जिसकी तैयारियां पहले ही कर ली गई हैं.

इसके बाद पूरे परिवार के साथ रणवीर-दीपिका बेंगलुरू के लिए निकल जाएंगे. जहां 21 नवंबर को ये दोनों रिसेप्शन देंगे. बेंगलुरू में होने वाले रिसेप्शन में दीपिका की ओर से ज्यादा रिश्तेदार शामिल होंगे. दीपिका साउथ इंडियन हैं और उनका परिवार और ज्यादातर रिश्तेदार वहीं रहते हैं. इसलिए पहले बेंगलुरू में रिसेप्शन दिया जाएगा. इसके बाद ये दोनों मुंबई लौटेंगे और 28 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे.

नई दुल्हन का ऐसे हुआ वेलकम

रणवीर सिंह के पापा ने अपनी नई नवेली बहू दीपिका पादुकोण का अपने परिवार में स्वागत करते हुए कहा, "ये दीवानी तो भवनानी हो गई". रणवीर सिंह के पापा के इस रिएक्शन के बारे में उनकी स्टाइलिश निताशा गौरव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सभी को बताया है. आपको बता दें कि जगजीत सिंह भवनानी ने ये रणवीर दीपिका का फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'दीवानी मस्तानी' से जोड़कर कहा है.

बहू के स्वागत के लिए सजा घर

शादी के बंधन में बंधने के बाद रणवीर दीपिका बहुत जल्द इंडिया लौटने वाले हैं. ऐसे में इस नए नवेले जोड़े के स्वागत में रणवीर सिंह के घर को बेहद खूबसूरत अंदाज में लाइट्स से जगमग कर दिया गया है. उनके घर की बेहद खास तस्वीरें और वीडियोज हम आपके लिए लाए हैं. जिस तरह से रणवीर के घर को सजाया गया है उससे तो साफ है कि नई दुल्हन के स्वागत इस शादी की तरह ही काफी ग्रैंड होने वाला है. साल की मोस्ट अवेटिड शादी के लिए सभी काफी एक्साइटेड थे. ऐसे में दोनों तरीके से शादी होनो के बाद रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी के तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है.