Rani Mukerji: रानी मुखर्जी अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उनकी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे रिलीज हुई. हालांकि इससे अलग उनकी पर्सनल लाइफ भी है. एक्ट्रेस होने के अलावा वो आदित्य चोपड़ा की पत्नी और अदिरा की मां के रूप में भी काफी अच्छी हैं. 2015 में रानी ने अदिरा को जन्म दिया था. उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें रानी ने अदिरा के बारे में दिलचस्प बातें शेयर की हैं.
अदिरा ने कहा वो भी बंगाली हैंरानी मुखर्जी ने पीपिंगमून को दिए इंटरव्यू में जब रानी मुखर्जी से अपनी बेटी के साथ सोने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया, 'हमेशा नहीं, लेकिन जब वो छोटी थी. हम आधुनिक माता-पिता हैं इसलिए हमारे पास पालने और बाकी सभी चीजें हैं, लेकिन ऐसा कई बार होता है जब मैं आदिरा के साथ एक ही बिस्तर पर सोती हूं. जब वो ठीक नहीं होती है, जब उसे बुखार होता है, वो समय होता है जब बच्चों को अपनी मां की सबसे ज्यादा जरूरत होती है.'
अपने हाथों से खाना खाना पसंद करती हैं अदिरारानी मुखर्जी ने आगे बताया, 'साथ ही आदिरा को अपने हाथ से खाना बहुत अच्छा लगता है क्योंकि वो मुझे ऐसा करते हुए देखती है और उसके लिए ये एक बहुत ही बंगाली विशेषता है, क्योंकि जब वो हाथ से खाती है तो उसे लगता है कि वो मुझे बहुत खुश कर रही है. वो कहती है कि मम्मा मैं भी बंगाली हूं क्योंकि मुझे हाथ से खाना खाना पसंद है.'
आदिरा को मीडिया से दूर रखती हैं रानीरानी मुखर्जी ने उनकी फिल्म मिसेस चटर्जी बनाम नार्वे के प्रमोशन के दौरान रानी मुखर्जी ने बताया था कि उनकी बेटी अभी छोटी है और वो मानती हैं कि बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखना चाहिए. जब उनकी बेटी अदिरा बड़ी हो जाएगी तो वो ये निर्णय उसपर छोड़ देंगी कि उसे लाइमलाइट में आना है या नहीं.
यह भी पढ़ें: Ram Charan की पत्नी उपासना को शख्स ने कही अपमानजनक बात, फैंस ने कर दी पिटाई
