भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी का नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं. रानी चटर्जी कई सालों से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रही हैं. रानी चटर्जी को चाहने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी है जोकि समय के साथ और भी बढ़ती जा रही है. इस बीच रानी चटर्जी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
रानी चटर्जी एक सोशल मीडिया लवर हैं. यही वजह है कि एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद इसके लिए वक्त निकालना नहीं भूलती हैं. इस बीच उन्होंने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रानी जिम में वर्कआउट आउटफिट में नजर आ रही हैं. वीडियो में आगे एक्ट्रेस जिम के अंदर ही डांस करती नजर आ रही हैं.
रानी चटर्जी का ये अंदाज उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. यही वजह है कि एक्ट्रेस का ये वीडियो उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. इन वीडियो को अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं. बता दें कि रानी चटर्जी पिछले काफी सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री काबिज हैं. एक्ट्रेस ने भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला ने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी.
जब नगाडा सॉन्ग पर शाहिद कपूर, शिल्पा शेट्टी और बादशाह ने किया भांगड़ा, ऑडियंस बजाती रह गई तालियां