मुंबई: प्रियंका चोपड़ा की निक जोनास से सगाई और दीपिका पादुकोण की रणवीर सिंह की नवंबर में शादी की खबरों के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों का बाजार भी गर्म हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. एक इंटरव्यू में रणबीर, आलिया के साथ अपने रिश्ते की बात कबूल कर चुके हैं. इसके बाद से ही इन दोनों की शादी की बात एक गरमा-गरम चर्चा का विषय बन गया है.
एक इंटरव्यू में जब रणबीर से आलिया भट्ट के साथ शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोग कहानियां बना लेते हैं और फिर एक के बाद एक कहानियां बनती जाती हैं और ये सिलसिला फिर रुकता ही नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि शादी एक ऐसी चीज है जो समय आने पर अपने आप हो जाती है.
रणबीर कपूर ने कहा 'ऐसा नहीं हो सकता कि मैं कहूं कि में 35 साल का हो गया हूं तो अब मुझे शादी कर ही लेनी चाहिए.ये डिपेंड करता है कि आप और आपकी पार्टनर शादी को लेकर क्या महसूस कर रहे हैं और शायद यही सही तरीका है’.
रणबीर का यह भी कहना है कि अभी ऐसी कोई बात नहीं है. मैंने अभी इस बारे में कुछ तय नहीं किया है. उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं लोग उन्हें सिर्फ एक एक्टर के तौर पर न प्यार करें बल्कि एक अच्छे इन्सान के तौर पर भी करें. साथ ही उन्होंने कहा कि कई बार खबरें सही होती हैं और कई बार गलत भी होती हैं. लोगों को किसी की भी पर्सनल लाइफ के बारे जानने की उत्सुकता रहती है, लेकिन उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि कहीं उनकी गॉसिप की वजह से किसी का रिलेशनशिप तो बदनाम नहीं हो रहा है, क्योंकि रिलेशनशिप एक सेंसिटिव इश्यू होता है आप इसे हमेशा प्यार से संभालकर रखना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें-
Teaser: एक रहस्यमयी दुनिया में ले जाएगी आपको 'तुमबाड़', यहां देखें VIDEO भोजपुरी और पंजाबी के बाद हरियाणवी अंदाज में लौटी सपना चौधरी, वायरल हो रहा ये VIDEO 'देखते-देखते' गाकर आतिफ असलम ने जीता दिल, हिट हुई शाहिद और श्रद्धा की जोड़ी देखें‘जीरो’ की शूटिंग के दौरान शाहरूख अक्सर पूछते थे ‘क्यों, मौज आ रहा है ना’: आनदं एल राय