रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का 2 मिनट 38 सेकंड का टीजर रिलीज कर दिया गया है. टीजर में राम की एंट्री को बहुत ही ग्रैंड तरीके से दिखाया गया है.राम की भूमिका में रणबीर कपूर काफी जंचे हैं.

Continues below advertisement

लेकिन, सबसे ज्यादा लाइमलाइट जिसने लूटी है वो साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश हैं. फिल्म के टीजर में यश को रावण के लुक में दिखाया गया है. उनका दो लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

टीजर में मेकर्स ने अभी भी यश का चेहरा नहीं दिखाया है.य़श का बैक शॉट दिखाकर मेकर्स ने दर्शकों के एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है.अब फैंस को यश के फ्रंट लुक का बेसब्री से इंताजर है.

Continues below advertisement

एक-एक डिटेलिंग पर मेकर्स ने दिया खासा ध्यान

रामायण के 2 मिटन 38 सेकंड के टीजर में 2 मिनट 12 सेकंड पर यश की एंट्री दिखाई गई है, जो रावण के लक में नजर आ रहे हैं. उनके सिर पर मुकुट सजा हुआ है, यश के कास्ट्यूम को भी बेहद ही शानदार तरीके से डिजाइन किया गया गया.टीजर में सोने की लंका की झलक देखने को मिली.

एक-एक डिटेल पर मेकर्स ने काफी अच्छे से फोकस किया है. टीजर में रावण बने यश को पुष्पक विमान की तरफ जाते हुए दिखाया जा रहा है. पुष्पक विमान को काफी बड़े लेवल पर डिजाइन किया गया है. पुष्पक विमान की डिटेलिंग को देख दर्शक हैरान नजर आ रहे हैं.

फैंस में रावण के रोल को लेकर ज्यादा एक्साइटमेंट इसलिए देखने को मिल रही है क्योंकि यश इस भूमिका को निभा रहे हैं. बता दें यश इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं. इसके अलावा यश अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए साउथ से लेकर नॉर्थ इंडिया तक पॉपुलर हैं. 

यश को आखिरी बार केजीएफ 2 में देखा गया था. उनकी फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली थी. लेकिन, धुरंधर 2 की वजह से इसकी रिलीज डेट डाल दी गई.

ये भी पढ़ें:-4000 करोड़ की ‘रामायण’ का हनुमान, नाम सुनते ही फिल्म हो जाती है सुपरहिट, बॉक्स ऑफिस पर पहले ही मचा चुका है गदर