नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' इस साल की सबसे मच-अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश लीड रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज होगी. वहीं, जापानी और स्पेनिश में भी फिल्म को रिलीज करने की तैयारी की खबरें हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर 'रामायण' का भोजपुरी डब्ड ट्रेलर वायरल हो गया है. ट्रेलर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

Continues below advertisement

रामायण के भोजपुरी ट्रेलर ने मचाई तबाहीहालांकि, ये कोई ऑफिशियल ट्रेलर नहीं है, बल्कि फैंस द्वारा बनाया गया 'रामायण' का भोजपुरी वर्जन है. एक्स पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मैं रावण की आवाज में रवि किशन को 'घर जाके सुट्टी बाबू' कहते सुनने का इंतजार कर रहा था.'

दूसरे यूजर ने ''रामायण' का भोजपुरी ट्रेलर एक अलग ही लेवल पर है.' वहीं, एक फैन ने सुझाव दिया कि अगर 'रामायण' का ऑफिशियल भोजपुरी डब रिलीज किया जाए, तो यूपी-बिहार और छत्तीसगढ़ में फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है. यूजर ने लिखा, 'रिलीज करना चाहिए. अगर सही से प्रमोट किया गया तो यहां से ही 100 करोड़ आ जाएंगे, यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ से.'

Continues below advertisement

ये भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच करीना का पहला पोस्ट, 'माइकल' देख जाफर जैक्सन की फैन हुईं एक्ट्रेस

अब देखना होगा कि मेकर्स इस फैन-मेड भोजपुरी ट्रेलर को कितना नोटिस करते हैं और क्या फिल्म को ऑफिशियल भोजपुरी वर्जन में रिलीज करने पर विचार किया जाता है.

बता दें, यश ने 'आप की अदालत' में 'रामायण' के कथित 4000 करोड़ रुपये के बजट पर भी बात की. उन्होंने इसे गलतफहमी बताते हुए कहा कि 4000 करोड़ रुपये सिर्फ फिल्म का बजट नहीं है, बल्कि इसमें दोनों पार्ट की रिलीज और प्रमोशन का खर्च भी शामिल है. यश ने बताया कि हॉलीवुड फिल्मों में भी ग्लोबल रिलीज को देखते हुए प्रमोशन पर फिल्म के बजट जितना या उससे ज्यादा खर्च किया जाता है.

दो पार्ट में रिलीज होगी 'रामायण''रामायण' दो पार्ट्स में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट इस 6 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म की शूटिंग हिंदी में की गई है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलग-अलग भाषाओं में डबिंग के लिए ब्रह्मा AI का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि डायलॉग्स का लिप-सिंक सही रहे.

ये भी पढ़ेंः सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' पर आया अपडेट, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम