Raha Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल ही में मुंबई में अपने बेटे जेह और पिता रणधीर कपूर के बर्थडे की एक शानदार पार्टी रखी थी. इस पार्टी में खान और कपूर्स फैमिली के अलावा कई बड़े सेलेब्स भी शामिल हुए थे. वहीं पार्टी में आलिया और रणबीर की क्यूट डॉल राहा कपूर भी अपनी दादी नीतू कपूर के साथ पहुंची थी. इस पार्टी से अब राहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

मैजिक शो का हिस्सा बनी रणबीर-आलिया की बेटी

दरअसल बीते दिन यानि 15 फरवरी को करीना कपूर ने अपने पिता रणधीर कपूर और छोटे बेटे जेह अली खान के लिए ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी थी. इस पार्टी में बच्चों के लिए कई सारे झूले और खिलौने के साथ-साथ एक मैजिक शो भी रखा गया था. जिसमें जादूगर राहा कपूर के साथ एक मजेदार ट्रिक करता नजर आया.

जादूगर ने की राहा कपूर के साथ मस्ती

वीडियो में राहा कपूर व्हाइट कलर की फ्रॉक में नजर आ रही हैं. जो जादूगर के सामने खड़ी हुई है. वहीं जैसे ही जादूगर अपनी ट्रिक पूरा करता है. तो वो अपने हाथ में एक व्हाइट चूहा लिए नजर आता है. जिसे देख राहा वहां से भाग जाती है. राहा का ये एक्सप्रेशन अब यूजर्स को खासा पसंद आ रहा है. हर कोई उनकी मासूमियत पर दिल हार बैठा है. वीडियो को देख फैंस राहा पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

राहा को देख यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

राहा की इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘क्या उसे सच में मजा आ रहा है.’ दूसरे ने लिखा कि, ‘अगर मैं इसकी जगह होती तो चूहा देखकर रोने लगती.’ वहीं तीसरे ने ये लिखा कि, ‘हाय, ये कितनी क्यूट है.’ राहा कपूर इस पार्टी में अपनी दादी नीतू कपूर के साथ पहुंची थी.

बता दें कि आलिया भट्ट ने साल 2022 में एक्टर रणबीर कपूर से शादी की थी. वहीं इसी साल आलिया ने राहा को जन्म दिया था. कपल की लाडली बेटी अब दो साल की हो चुकी  है. अक्सर राहा के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. जिनपर फैंस भी बेशुमार प्यार लुटाते हैं.

ये भी पढ़ें -

Priyanka Chopra Airport Pics: आंखों पर चश्मा..सिर पर टोपी, एयरपोर्ट पर कूल लुक में स्पॉट हुईं प्रियंका चोपड़ा